Close

शुरू हुईं अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की प्री-वेडिंग रस्में, माता की चौकी से हुई शुरुआत, जाह्नवी-शनाया समेत पूरा कपूर परिवार सेलिब्रेशन में पहुंचा (Anshula Kapoor’s pre-wedding celebrations began on a spiritual note with Mata Ki Chauki, Kapoor family came together for celebrations)

फिल्ममेकर बोनी कपूर (Boney Kapoor) की बेटी और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) की प्री-वेडिंग रस्में (Anshula Kapoor’s pre-wedding celebrations) शुरू हो गई हैं. अंशुला अपने मंगेतर रोहन ठक्कर (Rohan Thakka) के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. उनके प्री-वेडिंग फंक्शंस की शुरुआत माता की चौकी (Mata Ki Chowki) से हुई, जिसमें पूरा कपूर परिवार शामिल हुआ. उनके प्री वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. 

अंशुला और रोहन ने पिछले साल जुलाई 2025 में सगाई की थी. और अब कुछ ही दिनों में अंशुला रोहन की दुल्हन बननेवाली हैं. उनकी प्री वेडिंग की शुरुआत पूजा पाठ से हुई. इस मौके पर कपूर फैमिली में माता की चौकी रखी गई, जिसमें पूरा कपूर खानदान एक साथ एक छत के नीचे जश्न में डूबा नजर आया.  माता की चौकी की कई सारी तस्वीरें शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) और उनकी मां महीप कपूर (Maheep Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं.  

इन तस्वीरों में तस्वीरों में होने वाले दूल्हा-दुल्हन रोहन और अंशुला एक साथ पूजा और आरती करते हुए नजर आए. उन्होंने अपने शादी की रस्मों की शुरुआत ईश्वर के आशीर्वाद के साथ की. 

अपने प्री-वेडिंग रस्मों में अंशुला बेहद खूबसूरत लग रही थीं. गोल्डन लहंगा और हैवी ज्वेलरी में सजी अंशुला पर से नज़रें हटाना मुश्किल लग रहा है. वहीं, उनके होने वाले दूल्हे राजा रोहन लाल कुर्ते-पायजामे में दिखाई दिए. शादी के बंधन में बंधने की खुशी दोनों के चेहरों पर साफ दिखाई दे रही है.

इस मौके पर अंशुला के भाई अर्जुन कपूर, बहन जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर भी जश्न में डूबे दिखाई दिए. शनाया कपूर, पिता संजय कपूर, मां महीप कपूर और भाई जहान कपूर भी तस्वीरों में दिखाई दे रहे हैं. सभी ट्रेडिशनल  आउटफिट्स में माता की चौकी में नाचते गाते और मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं. शनाया ने ये तस्वीरें पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "वी लव यू अंशुला और रोहन."

हालांकि अंशुला और रोहन की शादी की डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन खबरों के अनुसार अंशुला और रोहन जुलाई के पहले हफ्ते में शादी के बंधन में बंधेंगे. अंशुला की शादी की शॉपिंग भी लगभग पूरी हो चुकी है और अब बस कपूर फैमिली को उनकी शादी का इंतज़ार है. इससे पहले अंशुला ने अपने फ्रेंड्स और कजिन्स के साथ बैचलर पार्टी भी मनाई थी, जिसकी तस्वीरें और वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए थे.

Share this article