Close

सासू मां और अपनी दोनों बेटियों लियाना और दिविशा संग गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने सेलिब्रेट की जमाई षष्ठी, एक्ट्रेस ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें (Gurmeet Choudhary And Debina Bonnerjee Share Jamai Shosthi Pics With Daughters And Saasu Maa)

टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी (Debina Bonnerjee And Gurmeet Chaudhari) अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ के स्पेशल मोमेंट्स फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. देबिना बनर्जी की मां (Sasu Maa) ने जमाई षष्ठी (Jamai Shosthi) मनाई. इस सेलिब्रेशन की खूबसूरत झलकियां देबिना ने सोशल मीडिया पर दिखाई हैं.

देबिना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर हाल ही में जमाई षष्ठी सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं. शेयर की गई इन तस्वीरों में देबिना अपने हसबैंड गुरमीत चौधरी और अपनी दोनों बेटियों के साथलियाना और दिविशा डिलीशियस फूड का मजा लेते हुए नजर आईं.

देबिना बनर्जी की मां ने हाल ही जमाई षष्ठी के मौके पर अपनी बेटी देबिना, दामाद गुरमीत चौधरी और दोनों नातिन लियाना और दिविशा को घर पर बुलाया. सासू मां अपने दामाद गुरमीत के लिए स्पेशल भव्य भोज बनाया और अपने हाथों से खिलाकर दामाद का सत्कार किया. लेकिन इस फीस्ट में गुरमीत-देबिना की नन्ही बेटियों ने फैंस का दिल जीत लिया.

जमाई षष्ठी के मौके पर पूरी फैमिली ने एक साथ मिलकर जमीन पर बैठकर खाना खाया. इस दौरान पूरी फैमिली ट्रेडिशनल रेड और व्हाइट कलर के एडोरेबल आउटफिट में नजर आई.

अपनी फैमिली के साथ इस खूबसूरत पलों का आनंद लेते हुए देबिना ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. साथ में कैप्शन लिखा है- हर साल 'जमाई षष्ठी' का जश्न पूरे ज़ोर-शोर से मनाया जाता है... मेरी मां का अपने दामाद के लिए बहुत प्यार से तैयार किया गया खाना हो या हमारी बेटियों का इस परंपरा को समझना, उत्साह के साथ तैयार होना और हमारी ही तरह इसका भरपूर मज़ा लेना... ये वो पल हैं जो हमेशा याद रहते हैं

इस सेलिब्रेशन के बेस्ट मोमेंट्स हैं घर का बना हुआ डिलीशियस खाना और पूरी फैमिली बड़े प्यार से सभी ट्रेडीशंस को निभाती हैं. हमारी सभी बंगाली फैमिलीज को #happyjamaishoshti

जमाई षष्ठी बंगाली कम्युनिटी का एक ट्रेडिशनल बंगाली रिचुअल है जो ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की छठी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन लड़की के माता पिता अपनी शादीशुदा बेटी और दामाद को खाने पर आमंत्रित करते हैं.

बता दें कि देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी हाल ही में राजीव खंडेलवाल द्वारा होस्ट किए गए शो तुम हो ना - घर की सुपर स्टार. इस शो में गुरमीत ने बताया कि वे हमेशा से ही एक बंगाली लड़की से शादी करना चाहते थे.

Share this article