Close

अथिया शेट्टी ने बेटी इवारा संग सेलिब्रेट किया पापा के एल राहुल का फर्स्ट फादर्स डे, शेयर की एडोरेबल अनसीन फोटोज (Athiya Shetty celebrates KL Rahul’s first Father’s Day with daughter Evaarah, shares adorable unseen pictures)

आज फादर्स डे है. फादर्स डे ( Father's Day) के मौके पर अथिया शेट्टी (Athia Shetty) ने सोशल मीडिया पर कुछ अनसीन फोटोज शेयर की है, इन तस्वीरों में उनकी बेटी इवारा (Daughter Evaarah) अपने नाना सुनील शेट्टी (Nana Sunile Shetty) और पापा के एल राहुल (Papa K L Rahul) टाइम स्पेंड करते हुए दिखाई दे रही है.

Athiya Shetty and KL Rahul's first Father's Day with daughter Evaarah

फादर्स डे के मौके पर एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने अपनी फैमिली की लाइफ की दिल को छू लेने वाली झलक दिखाई है. इन झलकियां में अथिया ने अपने पापा सुनील शेट्टी और हसबैंड के एल राहुल के साथ बेटी ईवाराह की खूबसूरत फोटोज शेयर की है. अथिया की ये पोस्ट इसलिए भी स्पेशल थी, क्योंकि बेटी इवारा के जन्म के बाद ये केएल राहुल का पहला फादर्स डे था.

KL Rahul's first Father's Day

शेयर की गई एडोरेबल फोटो में अथिया ने एक मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की है. इस फोटो में केएल राहुल अपनी बेटी को कंधे पर उठाए हुए बैलून के साथ खेलते दिखाई दे रहे हैं. ये के एल राहुल का फर्स्ट फादर्स डे था. जिसमें पिता और बेटी के प्यारे रिश्ते की एक झलक दिखाती है.

Athiya Shetty and KL Rahul's first Father's Day

दूसरी तस्वीर अथिया ने सुनील शेट्टी और इवारा की एक दिल छू लेने वाली तस्वीर भी पोस्ट की. इस पोस्ट में सुनील शेट्टी अपनी पोती इवारा को गोद में लिए हुए उसे सुलाने की कोशिश करते दिख रहे हैं. एक और तस्वीर में इवारा अपने स्ट्रॉलर में आराम कर रही है, उसके दादाजी प्यार से उसे घुमा रहे हैं. इन तीनों तस्वीरों में तीन अलग-अलग पीढ़ियों के बीच का प्यार, अपनापन और बॉन्डिंग साफ़ झलक रही है.

Share this article