विराट कोहली (Virat Kohli) से शादी के बाद पिछले काफी समय से अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) स्क्रीन से दूर हैं. अनुष्का और विराट दो बच्चों वामिका और अकाय (Vamika and Akaay) के पैरेंट्स हैं. मां बनने के बाद अनुष्का ने अपनी प्रियॉरिटीज बदली. उन्होंने काम की रेस में भागने के बजाय शांति चुनी और परिवार को अपना टाइम देती हैं. अनुष्का शर्मा तमाम महिलाओं के लिए इंसपिरेशन हैं, जो सिखाती हैं कि सिर्फ पैसा और सफलता ही अंतिम गोल नहीं होता है बल्कि अल्टीमेट गोल है इनर पीस, आपकी फैमिली, आपके बच्चे. अब चूंकि बच्चों की स्कूलों में समर हॉलीडेज शुरू हो चुके हैं तो अनुष्का ने पैरेंट्स को समर हॉलीडेज (Anushka Sharma on summer holidays) के लिए महत्वपूर्ण सलाह दी है और कहा है कि इस समर बच्चों को ऐसी जगह ले जाएं जहां वे स्क्रीन से दूर रहें, नो नेटवर्क ज़ोन में हॉलीडे प्लान करें.

अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें बच्चों को समर हॉलीडेज कैसे बिताना चाहिए, इस बारे में बात की गई है. पोस्ट में कहा गया है कि बच्चों के समर हॉलीडेज के लिए ऐसी जगह चुनें, जहां बहुत कम या नो नेटवर्क हो, ताकि आप आपस में पूरी तरह से एंगेज रहें और बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं.

अनुष्का शर्मा ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें लिखा है, "इस समर हॉलीडेज में बच्चों को किसी खूबसूरत जगह ले जाएं, जहां आप और आपके बच्चे थोड़े दिन किसी भी एडवरटाईज़मेंट से दूर रहें, जहां हर गली-नुक्कड़ में होर्डिंग्स न लगे हों, जो आपका ध्यान खींचें. ऐसी जगह हो जहां कोई आपको कुछ बेचने की कोशिश न करे."

अनुष्का की पोस्ट में आगे लिखा है, "ये ना पूछें कि आपके यहाँ क्या क्या एक्टिविटीज हैं. ऐसी जगह ढूंढे जहां कोई एक्टिविटी न हो. जहां आपका बच्चा नेचर से बात करे, पूरा दिन एक्टिविटीज में न उलझा रहे. समर हॉलीडेज के लिए डेस्टिनेशन तय करते समय ये न पूछें कि आपके यहां नेटवर्क अच्छा है या नहीं. ऐसी जगह सेलेक्ट करें जहां नेटवर्क हो ही न. बोरडम से डरें नहीं. बोर होने दें ताकि आप चिड़ियों की चहचहाहट सुन सकें, अपने बच्चों की खिलखिलाहट सुन सकें."

आखिर में पोस्ट में लिखा है, "इस समर हॉलीडेज में बच्चों को ऐसी जगह ले जाएं, जहां दुनियादारी का एजेंडा न हो, ताकि आप और आपकी फैमिली अपना एजेंडा ढूंढ सकें."

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की इस पोस्ट को लोग सपोर्ट कर रहे हैं. पैरेंट्स भी उनकी बात से सहमत नज़र आ रहे हैं और उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं.
