बॉलीवुड के गलियारों से ये खबरें सुनने में आ रही हैं कि एक्ट्रेस हुमा कुरैशी और उनके रुमर्ड मंगेतर रचित सिंह (Huma Qureshi and her rumoured fiancé Rachit Singh) अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल तक ले जाने की प्लानिंग कर रहे हैं. रिपोर्ट का दावा है कि कपल इसी साल के अंत तक शादी के बंधन में (Tie The knot later this year) बंध सकता है. शादी की तैयारियां गुपचुप तरीके से शुरू हो चुकी हैं. इंटीमेट सेरेमनी के बाद अपने इंडस्ट्री के फ्रेंड्स और कलीग्स के लिए ग्रैंड रिसेप्शन करने की प्लानिंग की चल रही हैं

रिपोर्ट का ये दावा है कि बॉलीवुड एक्टर्स हुमा कुरैशी अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रचित सिंह के साथ इसी साल के आखिर तक अपनी लाइफ के नए चैप्टर की शुरूआत करने के लिए तैयार है. बता दे कि हम और रचित ने यूएस में सगाई की थी और अब वे अपनी शादी की तैयारियों में लगे हैं.

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार - हुमा कुरैशी और रचित सिंह ने अपनी शादी की तैयारियां पहले से ही शुरू कर दी है. और जल्द ही उनकी शादी के अधीन करीब आ रहा है. हिंदुस्तान टाइम्स को सूत्र ने बताया- कपल अक्टूबर और नवंबर में शादी करने की प्लानिंग कर रहा है. शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं.

सूत्र ने ये भी बताया कि हुमा पहले एक अच्छी इंटीमेट वेडिंग पार्टी होस्ट करेंगी. फिर इंडस्ट्री के लोगों को ग्रैंड रिसेप्शन देंगी. ऐसा भी हो सकता है कि शादी बहुत लैविश न हो, लेकिन शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और फैमिली मेंबर्स ही शामिल हों. शादी हो जाने के बाद ग्रैंड रिसेप्शन होगा. ऐसा लग रहा है कि रिसेप्शन मुंबई में ही होगा.

अभी तक हुमा कुरैशी ने शादी की इन खबरों पर रिएक्ट नहीं किया है. ना ही वेडिंग डेट अनाउंस की है. खबरों के अनुसार- फिल्म थामा की स्क्रीनिंग के समय कपल के सगाई की खबरें उड़ी थीं. फिर अमेरिका में कपल की इंगेजमेंट सेरेमनी रखी थी. बता दें कि रचित सिंह मुंबई में एक्टिंग कोच और ट्रेनर हैं. अनेक बॉलीवुड सेलेब्स के साथ रचित काम कर चुके हैं
