बॉलीवुड के सबसे लवेबल कपल विकी कौशल और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif, Vicky Kaushal) पिछले साल नवंबर में पैरेंट्स बने थे. उन्होंने बेबी बॉय को वेलकम किया था जिसका नाम उन्होंने विहान (Katrina Kaif, Vicky Kaushal's son Vihaan) रखा है. विहान के पापा बनने के बाद विकी को कई इवेंट्स में देखा गया, जहां उन्होंने फादरहुड पर अपने एक्सपीरियंस पर बात भी की. लेकिन मां बनने के बाद कैटरीना लाइमलाइट से दूर ही रहीं और अपना पूरा टाइम विहान को दे रही हैं. अब कपल ने पैरेंट्स बनने के बाद पहली बार एक साथ पब्लिक अपीयरेंस (Katrina Kaif's First Public Appearance) दी है, जिसे देखकर फैंस खुश हो गए हैं और कपल की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

रविवार देर शाम विकी कौशल और कैटरीना कैफ को एयरपोर्ट (Katrina Kaif spotted at airport) पर एक साथ देखा गया. विहान के जन्म के बाद कैटरीना का ये पहला पब्लिक अपीयरेंस था. एयरपोर्ट लुक में वो ऑल ब्लैक लुक में बेहद स्टाइलिश लग रही थीं. मां बनने की खुशी और ग्लो उनके चेहरे पर साफ दिख रही थी. इस मौके पर कैटरीना ने ब्लैक टीशर्ट, ब्लैक जेगिंग्स पहना था. उन्होंने ब्लैक ओवरकोट और ब्लैक सनग्लासेस से अपने लुक को कम्पलीट किया था और बेहद एलिगेंट लग रही थीं.

वहीं विकी ने ब्लैक टीशर्ट, ब्लैक जीन्स के साथ एक जैकेट पहनी हुई थी. दोनों को एक साथ एयरपोर्ट पर देखकर पैप्स खुश हो गए. कैटरीना और विकी ने भी उन्हें नाराज़ नहीं किया और खुशी खुशी उनको पोज़ दिए. उनका ये वीडियो पैप्स ने जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर किया, फैंस को जैसे विजुअल ट्रीट मिल गई, क्योंकि विहान के जन्म के बाद से ही को कैटरीना की एक झलक का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे.

अब दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. कमेंट सेक्शन में फैंस उन पर खूब प्यार बरसा रहे हैं. फैंस के कहना है कि वे दोनों एक साथ कितने प्यारे लगते हैं. कुछ लोगों ने कॉमेंट सेक्शन में 'प्यारे मम्मी डैडी' लिखकर कैटरीना और विकी की तारीफ कर रहे हैं. हालांकि लोगों ने बेबी कौशल को मिस किया और कपल से सवाल किया कि विहान कौशल से कब मिलवाएंगे.

बता दें कि कटरीना कैफ ने 7 नवंबर को बेटे को जन्म दिया है. ये गुड न्यूज सोशल मीडिया पर अनाउंस करते हुए उन्होंने लिखा था, 'हमारी खुशियों का पिटारा आ गया है. बहुत सारे प्यार आभार के साथ हम अपने बेटे का स्वागत करते हैं. 7 नवंबर 2025। कटरीना और विकी.'

