टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया (Tv Actress Divyanka Tripathi) जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं. हाल ही उनकी लॉन्ग टाइम बेस्टफ्रेंड फॉरएवर और एक्ट्रेस किरण दुबे (Longtime Best Friend Forever And Actress Kiran Dubey) ने उनके लिए बेबी शॉवर होस्ट (Hosted Baby Shower) किया, बेबी शॉवर में एक्ट्रेस के फेस पर प्रेग्नेंसी ग्लो (Pregnency Glow) साफ नजर आ रहा था.

टीवी वर्ल्ड के फेवरेट कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के घर में जल्द ही खुशियां दस्तक देने वाली हैं. दिव्यांका त्रिपाठी शादी के 10 साल बाद प्रेग्नेंट हैं और वे जल्द ही मां बनने वाली हैं.

41 वर्षीय दिव्यांका त्रिपाठी पहली बार मां बनने का रही रही हैं. बीते दिनों ही एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस गुड न्यूज को अपने फैंस के साथ शेयर किया.

अपनी लाइफ के इस नए चैप्टर की शुरुआत करने के लिए दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया दोनों ही बेहद काफी एक्साइटेड हैं. हाल ही में एक्ट्रेस की बेस्ट फ्रेंड फॉरेवर और एक्ट्रेस किरण दुबे ने दिव्यांका त्रिपाठी के लिए एक सरप्राइज़ बेबी शॉवर होस्ट किया. जिसमें दिव्यांका की गोदभराई की रस्म भी हुई, और अब उस इवेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.

बेबी शॉवर में जल्द मॉम बनने वाली दिव्यांका ट्रेडिशनल रेड कलर के फ्रॉक सूट में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने बालों में गजरा लगाया है. सिंपल और लाइट मेकअप में वो काफी खूबसूरत लग रही हैं. कानों में गोल्डन झुमकों के साथ अपना लुक कंप्लीट किया.

बेबी शॉवर के दौरान दिव्यांका बेहद खुश नजर आ रही थी. एक्ट्रेस ने तस्वीरों में पति विवेक दहिया संग कई पोज दिए. तो कभी एक्ट्रेस अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दीं. इन फोटोज में केक की एक फोटो भी है, जिसे एक्ट्रेस ने कट किया.

इन तस्वीरों में दिव्यांका अपने करीबी लोगों के सात पोज देती हुई दिखाई दी. एक्ट्रेस के फेस की मुस्कुराहट से उनकी खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है. एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आया.

दिव्यांका त्रिपाठी के सरप्राइज़ बेबी शॉवर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस उन पर ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं. उन्हें और उनके आने वाले बेबी को अपनी ब्लेसिंग्स दे रहे हैं.
