Close

Battery Care Tips: लैपटॉप को हमेशा चार्जिंग पर रखना सही है या गलत? (Is It Advisable To Keep Laptop Plugged In All The Time)

आज के दौर में स्मार्टफोन लाइफ की सबसे बड़ी ज़रूरत है, ठीक वैसे ही लैपटॉप के बिना भी काम नहीं चलता है. चाहे बच्चों को होमवर्क करना हो, होममेकर को अपने होम मैनेजमेंट के लिए बिल भरने हो या ग्रॉसरी लिस्ट बनानी हो, ऑफिस का काम तो लैपटॉप के बिना सोच भी नहीं सकते. इसलिए लैपटॉप को हमेशा चार्जिंग पर लगाकर रखना पड़ता है, पर क्या ये सही है या ग़लत?

हम में से अधिकतर लोग ऐसे हैं, जो जैसे ही लैपटॉप पर काम करना शुरू करते हैं, तो तुरंत दूसरी तरफ़ से चार्जिंग ऑन कर देते हैं. और तब तक लैपटॉप चार्ज करते हैं, जब तक की काम ख़त्म नहीं हो जाता है. ये एक आम आदत है. लेकिन इसके अलावा कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो लैपटॉप पर चाहे काम करें या नहीं, लेकिन उसे दिनभर चार्जिंग पर लगा कर छोड़ देते हैं. यानी अपने लैपटॉप को लगातार पावर से कनेक्ट करके रखते हैं.

इन स्थितियों में अब ये सवाल उठता है कि क्या लैपटॉप को हमेशा चार्जिंग पर रखना सेफ है? क्या आपकी ये आदत धीरे-धीरे बैटरी लाइफ को कम कर रही है? एक अध्ययन के अनुसार- लिथियम-आयन बैटरी को ज़्यादा देर तक चार्ज करने से उसकी लाइफ कम हो सकती है. शुरुआत में तो यह नुक़सान दिखाई नहीं देता पर कई महीनों बाद बैटरी ड्राप होने लगती है. टेक्नो एक्सपर्ट्स के अनुसार कि आजकल के एडवांस टेक्नोलॉजी वाले नए लैपटॉप में स्मार्ट चार्जिंग सिस्टम लगा होता है. जब बैटरी 100% चार्ज हो जाती है, तो ये सिस्टम एक्स्ट्रा चार्जिंग को ऑटोमेटिकली रोक  देता है.

Battery Care Tips
photo source: freepik.com

लैपटॉप की बैटरी के सेल्फ लाइफ को प्रभावित करने वाले कारक

लिथियम-आयन वाली बैटरी का एक जीवनकाल होता है. जो बैटरी को बार-बार चार्ज करने पर धीरे-धीरे कम होने लगता है. इसके अलावा और कई फैक्टर्स होते हैं, जिनकी वजह से बैटरी के सेल्फ लाइफ कम होने लगती है.

1. टेम्प्रेचर

बहुत गर्मी या ठंड लैपटॉप की बैटरी की सेहत को खराब कर सकती है, टेक्नो एक्सपर्ट्स के अनुसार- लैपटॉप को 95°F (35°C) से अधिक तापमान वाले वातावरण में रखने से बैटरी सामान्य से ज़्यादा तेज़ी से खराब होती है. इसलिए लैपटॉप को हमेशा ऐसे वातावरण में रखें, जहां पर न तो बहुत हीट हो और न ही बहुत ठंडा.

2. बैटरी का कितना उपयोग

 किसी भी लैपटॉप की बैटरी कितनी देर तक चलती है, ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप अपने लैपटॉप का कितना यूज करते हैं और उसे कितनी  देर तक चार्ज करते हैं. लैपटॉप को बार-बार चार्ज/डिस्चार्ज करने से बैटरी के अंदर के सेल्स पर दबाव पड़ता है जिससे बैटरी की सेल्फ लाइफ कम हो सकती है.

3. वोल्टेज स्तर

लैपटॉप की बैटरी से जुड़े चार्जर का वोल्टेज फिक्स (स्थिर) होना चाहिए. अस्थिर वोल्टेज वाले लैपटॉप और उसके चार्जर का उपयोग करने से बैटरी खराब हो सकती है. वोल्टेज के अचानक बढ़ने से डिवाइस को नुकसान हो सकता है और डेटा डिलीट हो सकता है.

  4. सेल्फ लाइफ

समय के साथ लैपटॉप की बैटरी स्लो और वीक पड़ने लगती है. उसकी चार्जिंग करने की क्षमता काम होने लगती है. चाहे आप कितना संभाल कर और सही तरीके से लैपटॉप का इस्तेमाल कर रहे हों. अधिकतर लिथियम-आयन बैटरी 3 साल तक चलती है. उसके बाद बैटरी को बदलने की ज़रूरत पड़ती है.

5. क्वालिटी

लैपटॉप की बैटरी की क्वालिटी भी उसकी सेल्फ लाइफ पर असर डालती है.  इसलिए जब भी बैटरी खरीदें तो अच्छी क्वालिटी और विश्वसनीय स्रोत से खरीदें.  उस पर लिखे हुए निर्देशों पर ध्यान दें. लो क्वालिटी वाली बैटरी के जल्दी ख़राब होने की संभावना होती है, जबकि अच्छी क्वालिटी वाली बैटरी की सेल्फ लाइफ भी अधिक होती है.

Battery Care Tips
photo source: freepik.com

कब होती है लैपटॉप की बैटरी डैमेज?

जब लैपटॉप की बैटरी ओवरहीट यानी ज़रूरत से ज़्यादा गरम हो जाती है तब बैटरी डैमेज होती है. इन स्थितियों में लैपटॉप की बैटरी जल्दी डैमेज होती है-

– जब आप अधिकतर समय डेस्क पर काम करते हैं.

– जब हैवी सॉफ्टवेयर पर काम कर रहे हों.

– जब वीडियो कॉल पर हों.

– जब आप गेम खेलते हों.

उपरोक्त स्थितियों में लैपटॉप को चार्जिंग पर लगाने से लैपटॉप बहुत जल्दी गरम होता है. लगातार कई घंटों तक चार्जिंग पर लगे रहने से हीट बहुत बढ़ जाती है, जिससे लैपटॉप की बैटरी, मदरबोर्ड और प्रोसेसर को नुकसान हो सकता है.

बैटरी लॉन्ग लास्टिंग चलती रहे हैं. इसलिए इन बातों का ख़्याल रखें

– बैटरी को अत्यधिक गर्मी से बचाएं. लैपटॉप को ज़्यादा देर तक सीधी धूप या गर्म कार में न छोड़ें.

– लैपटॉप को केवल 10-20% बैटरी चार्ज होने पर ही चार्ज करें. इससे चार्जिंग चक्र (चार्ज/डिस्चार्ज) कम हो जाएंगे और लैपटॉप की सेल्फ लाइफ भी बढ़ेगी.

– बैटरी को 20% से 80% के बीच तक चार्ज करें. इस से ज़्यादा चार्ज न करें.

– चार्जिंग पर लगे-लगे जब लैपटॉप गरम होने लगे तो कुछ देर के लिए बंद कर दें.

– यदि लैपटॉप काफी लंबे समय तक चार्जिंग पर लगा हो, तो बीच-बीच में उसे बैटरी पर चलाएं.

– लैपटॉप पर ऑटोमेटिकली अपडेट होने वाले ऐप ऑप्शन को टर्न ऑफ कर दें और ज़रूरत पड़ने पर मैन्युअल रूप से अपडेट करें.

– चार्जिंग ऑप्टिमाइजेशन फीचर्स को ऑन रखना बैटरी की हेल्थ के लिए सबसे बेहतर तरीका है.

– लैपटॉप यूज करते टाइम बैटरी कंजर्वेशन मोड को ऑन करें.

– देवांश शर्मा

Share this article