Close

ट्रू क्राइम शो के नए होस्ट अजय देवगन के बनने पर अनूप सोनी ने किया रिएक्ट, बोले- क्राइम पेट्रोल के लिए लोग मुझे हमेशा याद रखेंगे (‘People will continue to remember me for Crime Patrol’: Anup Soni reacts to Ajay Devgn becoming host of true crime show)

सालों से टीवी की दुनिया में राज करने वाले शो ‘क्राइम पेट्रोल’ (Crime Patrol) के नए फेज में बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन (Ajay Devgan) की एंट्री हो चुकी है. उन से पहले इस शो को कई लोगों ने होस्ट किया, लेकिन होस्ट के तौर पर सबसे ज्यादा पॉपुलर अनूप सोनी (Anup soni) हुए.

Anup Soni

सोनी टीवी ने पिछले सप्ताह शो ‘क्राइम पेट्रोल’ के ऑडियंस को एक अनाउंसमेंट कर चौंका दिया है. इस अनाउंसमेंट के दौरान सोनी टीवी ने बताया कि अब से बॉलीवुड स्टार अजय देवगन सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले पॉपुलर ट्रू-क्राइम शो ‘क्राइम पेट्रोल’ को होस्ट करेंगे.

Anup Soni and Ajay Devgn

क्राइम पेट्रोल के नए होस्ट अजय देवगन के नाम की अनाउंसमेंट होने के अनूप सोनी ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है. ANI से बात करते हुए अनूप सोनी ने कहा – जब तक मैं अपने करियर में क्राइम पेट्रोल से बड़ा दूसरा काम न कर लूं तब तक लोग मुझे नहीं पहचानेंगे. ऑडियंस मुझे क्राइम पेट्रोल के लिए ही याद रखेगी. क्राइम पेट्रोल से पहले ऑडियंस मुझे बालिका वधू के लिए पहचानते थे. लेकिन जब क्राइम पेट्रोल आया, तो लोग बालिका वधू को भूल गए.

Anup Soni and Ajay Devgn

एक्सपीरियंस्ड एक्टर अनिल कपूर की सलाह को याद करते हुए अनूप सोनी ने कहा – कुछ रोल, कुछ प्रोजेक्ट किसी एक्टर के करियर में अहम किरदार साबित होते हैं. खासतौर से तब जब वे पॉपुलर हो जाते हैं. इसलिए एक एक्टर के तौर पर उनसे भागने की बजाय आपको उन्हें अपना लेना चाहिए.

Anup Soni

अब इस शो अजय देवगन होस्ट करने जा रहे हैं. तो अनूप सोनी का ये रिएक्शन इस बात की और इशारा कर रहा है कि इस शो का उनके करियर पर कितना गहरा असर पड़ा है.कई सालों तक इस शो अनूप सोनी इस शो से जुड़े थे. उन्होंने एक दशक से भी अधिक समय तक इस शो को होस्ट किया था.

Share this article