बिग बॉस 13 अब तक का सबसे सफल सीज़न साबित हुआ है. इस सीज़न ने हर रोज नए-नए ट्विस्ट और टर्न्स आते रहते हैं, जिसके कारण दर्शकों की रुचि बनी रहती है. घर में दोस्ती व दुश्मनी होते देर नहीं लगती. लेकिन एक जोड़ा जो शो की शुरुआत से ही साथ है वो है पारस व माहिरा शर्मा. हालांकि पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा एक-दूसरे का सिर्फ दोस्त होने का दावा करते आ रहे थे, लेकिन कल के एपिसोड में इस रिश्ते का एक नया रूप देखने को मिला. जी हां, कल प्रसारित हुए एपिसो़ड में पारस माहिरा को कई बार किस करते दिखे. पारस ने शो में कई बार यह दावा किया है कि वे सिंगल हैं.


माहिरा और पारस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वहीं घर के बाहर पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी ये सब देखकर हैरान हैं. पारस और माहिरा की लव स्टोरी शुरू होते देख उन्होंने एक वेबसाइट पर बात की. अपने इंटरव्यू में आकांक्षा ने कहा कि पारस को देखकर लग रहा है हमारा तीन साल का रिश्ता टूट गया है. वो कहती हैं, ‘पारस जिस तरह से घर में दिख रहे हैं उससे मुझे हमारे तीन साल के रिश्ते पर शक हो रहा है. मुझे समझ नहीं आ रहा कि पारस जो बिग बॉस के घर में तीन महीने से कर रहे हैं वो सच है या मेरे साथ उनका तीन साल पुराना रिश्ता सच है. मैं बस अब उसके बाहर निकलने का इंतजार कर रही हूं. मुझे लगता है कि मैंने उसे जो माहिरा के साथ दोस्ती करने की सलाह दी थी, वो मुझ पर ही भारी पड़ गई है, लेकिन मैं उससे बात किए बिना किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंचना चाहती हूं.
Kya mil rahe hai #ParasChhabra aur #MahiraSharma ke dil? 💞
Inki cuteness dekhne ke liye tune in tonight at 10:30 PM.Anytime on @justvoot @Vivo_India @BeingSalmanKhan #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 pic.twitter.com/FQ91w5FeH0
— Bigg Boss (@BiggBoss) December 18, 2019
इतना ही नहीं, आकांक्षा पुरी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो पोस्ट करके सबको दिखाया है कि पारस किस तरह बिग बॉस के घर से गंदे कपड़े और जूते सफाई के लिए भेजते हैं. आकांश्रा ने कहा कि टीवी पर किसी दूसरी लड़की के साथ इस तरह की हरकतें करने के बाद भी उसमें इतनी हिम्मत है कि वे अपने कपड़े व जूते सफाई के लिए भेजता है और उन्हें वापस मंगवाता है. आकांक्षा कहती हैं कि उसके कपड़ों से बदबू आती है, इसी से पता चलता है कि वे टास्क के दौरान क्या-क्या करते हैं. बता दें कि इससे पहले पारस ने आकांक्षा के नाम का टैटू अपने हाथ पर बनवाने को लेकर सफाई दी थी. उन्होंने कहा था कि आकांक्षा ने टैटू बनवाने के लिए उनपर दबाव डाला था, इसी कारण उन्हें टैटू बनवाना पड़ा. पारस ने अरहान से कहा था, ‘तुम्हें पता है कि मैंने ये टैटू क्यों बनवाया. वाे हमेशा मुझसे अपने प्यार को साबित करने के लिए कहती रहती थी इसलिए मैंने बनवा लिया और कहा कि अब तू शांत हो जा. मैंने ये टैटू ऐसे बनवाया है कि अगर यहां कल को कुछ और बनवाना पड़े तो बनवा सकूं. अब देखना यह है कि शो से निकलने के बाद पारस का रिश्ता क्या मोड़ लाता है. वो माहिरा शर्मा के साथ अपनी दोस्ती और नए प्यार को कायम रखते हैं या फिर आकांक्षा के पास पास वापस लौट जाते हैं.
