Close

बिग बॉस-18 फेम अविनाश मिश्रा ने खरीदा मुंबई में अपना पहला ‘सपनों का घर’, बोले – 10 साल लग गए… (Bigg Boss-18 Fame Avinash Mishra Has Found His First Home In Mumbai After 10 Years Of Hard Work)

बिग बॉस 18 (Big Boss-18) से अपनी पहचान बनाने वाले अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) की खुशियां सातवें आसमान पर हैं. अविनाश ने 10 साल की कड़ी मेहनत के बाद मुंबई में अपना पहला ड्रीम होम (First Dream Home In Mumbai) खरीद लिया है.

Avinash Mishra

छोटे पर्दे के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्सियल रियलिटी शो बिग बॉस 18 में घर घर में पॉपुलर हुए अविनाश मिश्रा ने अपने सपने को सच कर दिखाया है. एक्टर ने मुंबई में अपना पहला ड्रीम होम खरीद लिया है. और अब अविनाश ने अपने नए घर के गृह प्रवेश की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

Avinash Mishra

एक्टर ने अपने नए घर के गृह प्रवेश और सत्यनारायण पूजा की 12 तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में उनके साथ उनके पैरेंट्स और भाई-भाभी भी नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों के साथ अविनाश ने एक इमोशनल मैसेज भी शेयर किया है. जिसमें अविनाश ने लिखा है - ॐ नमः शिवाय. आखिरकार, मुंबई में अपना घर! 10 साल लगे और अब मैं गर्व से कह सकता हूं कि मैंने कर दिखाया. 10 साल की कड़ी मेहनत, धैर्य और विश्वास.

Avinash Mishra

अविनाश ने ये भी लिखा - जब मैं नया-नया मुंबई आया था, तब सिर्फ सवाल ही सवाल थे कि कैसे होगा? क्या होगा? कब होगा? क्या मैं इस शहर में सर्वाइव कर पाऊंगा? पर भगवान हम सबकी लाइफ की स्क्रिप्ट, परफेक्ट टाइमिंग और परफेक्ट क्लाइमैक्स के साथ लिखते हैं... तो बस अपना काम ईमानदारी से करते रहो, बाकी सब वो देख लेंगे...

Avinash Mishra

एक्टर ने लिखा - ये सब मैं अपने मम्मी-पापा के प्यार और सपोर्ट की वजह से कर पाया हूं. शब्दों से परे मैं उनका आभारी हूं. हमेशा हमारे परिवार की रीढ़ बने रहने के लिए मेरे भाई को धन्यवाद और भाभी, हमारे जीवन में इतनी खुशी और ख़ुशी लाने के लिए. आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए दिल से धन्यवाद.

Avinash Mishra

अविनाश के इस पोस्ट पर उनके फैन्स और इंडस्ट्री के फ्रेंड्स ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं. शिल्पा शिरोडकर ने कहा, 'अविनाश, आपको बहुत-बहुत बधाई , आपकी इस उपलब्धि पर हमें बहुत खुशी और गर्व है.. एक्टर के अनेक सेलेब्स फ्रेंड्स और फैंस ने उन्हें नया घर लेने की बहुत बहुत बधाईयां दी. बता दें कि अविनाश जल्द ही रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के 15वें सीजन मे दिखाई देंगे

Share this article