Close

बिपाशा की लाडली देवी हुईं 3 साल की, कपल ने दुबई में एक्स्ट्रा स्पेशल तरीके से सेलिब्रेट किया देवी का बर्थडे, दिखाई बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक (Bipasha Basu’s Little Star Devi Turns 3: Couple celebrate Devi’s Special Day In Dubai, Share Glimpse Of Birthday Celebration)

बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) जब से प्यारी सी बेटी देवी (Devi) के पैरेंट्स बने हैं तब से वे पैरेंटहुड का हर पल एन्जॉय कर रहे हैं और देवी के साथ बेस्ट मोमेंट्स जी रहे हैं. 

Bipasha Basu
Bipasha Basu's Daughter

12 नवंबर को 3 साल की (Devi turns 3) हो गई हैं और देवी का 3rd बर्थडे (Devi's 3rd birthday) सेलिब्रेट करने के लिए बिपाशा और करण दो दिन पहले ही मालदीव्स पहुंच गए थे, जहां वो अपनी लाडली देवी संग लाइफ के बेस्ट मोमेंट्स एंजॉय कर रहे हैं और लगातार तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रहे हैं. कपल ने 3 साल पहले बेबी गर्ल को वेलकम किया था. और कल यानी 12 नवंबर को उनकी लिटिल प्रिंसेस देवी तीन साल की हो गई और हर बार की तरह इस बार भी देवी के बर्थडे को एक्स्ट्रा स्पेशल बनाने में बिपाशा और करण ने कोई कसर नहीं छोड़ी.

Bipasha Basu
Bipasha Basu

देवी का 3rd बर्थडे सेलिब्रेट करने बिपाशा और करण दुबई वेकेशन पर हैं, जहां उन्होंने वाटरपार्क और अक्वा एडवेंचर वर्ल्ड में  देवी का बर्थडे धूमधाम से सेलिब्रेट किया. यहां पहले उन्होंने वाटरपार्क में खूब मस्ती की, जिसकी झलक बिपाशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में (Bipasha Basu's shares glimpse of Devi's birthday celebration) शेयर की है. तीनों को पूल और स्लाइड्स एन्जॉय करते देखा जा सकता है. 

Bipasha Basu
Bipasha Basu

इससे पहले कपल ने बर्थडे मॉर्निंग को भी खास अंदाज में सेलिब्रेट किया. इस दौरान तीनों एक जैसा टीशर्ट में नज़र आए, जिसपर 'देवी हुई 3 की' लिखा था. तीनों ने बर्थडे मॉर्निंग पर खूब डांस किया और देवी के साथ मस्ती भी की.

Bipasha Basu

शाम को देवी के बर्थडे के लिए उन्होंने अक्वा एडवेंचर वर्ल्ड को चुना, जहां देवी अक्वा लाइफ और लाइव मरमेड को देखकर एक्साइटेड और खुशी से उछलती नज़र आईं. 

Bipasha Basu

बिपाशा ने देवी की एक कैंडिड तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वो होटल लॉबी में वॉक करती दिखाई दे रही हैं. रोज़ एम्बलिशमेंट वाले वाइट फ्रॉक और बालों में क्यूट बो लगाए देवी सच में किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रही हैं. 

Bipasha Basu's Daughter

इसके अलावा बिपाशा ने स्पेशल टीम वाला थ्री टियर बर्थडे केक की झलक भी दिखाई, जिसमें वो देवी और केक के साथ तस्वीर क्लिक कराते दिख रही हैं. यह बर्थडे सेलिब्रेशन दिखाता है कि कपल अपनी बेटी के लिए हर बर्थडे को यादगार बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ता. 

Bipasha Basu' Daughter

फैंस अब इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं और देवी को बर्थडे विश कर रहे हैं. बिपाशा की ये पोस्ट अब खूब वायरल हो रही है.

Share this article