Close

वरुण धवन ने शेयर की मालदीव्स वेकेशन की तस्वीरें, शेयर की अपनी लिटिल प्रिंसेस के साथ प्यारी सी तस्वीर, नन्हीं लारा के स्वैग ने लूटी महफ़िल (Varun Dhawan shares Maldives vacation Pics! From flaunting six-pack abs to sharing adorable moments with his little princess Lara, his holiday diaries is so adorable)

वरुण धवन (Varun Dhawan) फिलहाल मालदीव्स में फैमिली वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं. वरुण ने सोशल मीडिया पर वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने अपना सिक्स पैक एब्स फ्लॉन्ट करने के साथ ही अपनी लिटिल प्रिंसेस लारा (Lara Dhawan) के साथ बिताए गए अडोरेबल मोमेंट्स को शेयर किया है.

अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखनेवाले वरुण धवन अपने फैमिली मोमेंट्स कम ही शेयर करते रहते हैं, खासकर अपनी लाडली लारा को वो सोशल मीडिया से दूर ही रखते हैं. अब तक एक्टर ने अपनी बेटी का फेस दुनिया को नहीं दिखाया है. अब वरुण ने फैमिली वेकेशन की जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें भी उन्होंने बेबी लारा का फेस रिवील नहीं किया है.

वरुण अपनी वाइफ नताशा दलाल और बेटी लारा (Wife Natasha And Daughter Lara) के साथ मालदीव्स में वेकेशन (Varun Dhawan shares Maldives Vacation pics) बिता रहे हैं, जहां से उन्होंने कई सारी तस्वीरें इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में वरुण अपना सिक्स पैक एब्स फ्लॉन्ट करते हुए, योग-एक्सरसाइज करते हुए तो कभी चिल करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

लेकिन पूरी लाइमलाइट तो उनकी प्रिंसेस लारा चुरा ले गई हैं, जिसमें वो पापा की उंगली थामे वेकेशन एन्जॉय करती नज़र आ रही हैं. येलो ड्रेस, बालों की पोनीटेल और आंखों पर काला चश्मा लगाए नन्हीं लारा अलग ही स्वैग में दिखाई दे रही हैं.

वरुण की लाडली की इस तस्वीर पर फैंस जीभरकर प्यार लुटा रहे हैं, हालांकि वो इन फ्रेम्स में नताशा को मिस कर रहे हैं, लेकिन लारा की एक झलक देखकर फैंस उन पर प्यार लुटा रहे हैं और हार्ट वाले इमोजी पोस्ट कर रहे हैं. एक फैन ने कमेंट में लिखा, ‘लारा बड़ी जल्दी बड़ी हो रही है’, वहीं कई फैंस वरुण को बेस्ट पापा का टैग दे रहे हैं.

Share this article