टीवी के पॉपुलर शो ‘देवों के देव महादेव’ से पॉपुलैरिटी बंटोरने वाली एक्ट्रेस पूजा बनर्जी (‘Devon Ke Dev Mahadev’ Actress Puja Banerjee) के घर हाल ही में दूसरी बार किलकारी गूंजी है. टमपूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा (Kunal Verma) दूसरी बार पैरेंट बन गए हैं. दोनों के घर एक प्यारी सी बेटी ने (Puja Banerjee welcomes baby girl) जन्म लिया है. ये गुड न्यूज़ उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी, साथ ही अपनी बेबी गर्ल का चेहरा भी दिखा दिया था.

पूजा बनर्जी (Puja Banerjee) ने बेटी बीते दिन 6 दिन को हो गई, ऐसे में पूजा बनर्जी ने बेटी की विधिविधान से छठी पूजा की, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है.

वीडियो में पूजा एकदम सिंपल और नो मेकअप लुक में नज़र आ रही हैं. उन्होंने अपनी बेबी गर्ल को गोद में ले रखा है और बेबी की बुआ यानी पूजा बनर्जी की ननद छठी पूजा की सारी रस्में निभा रही हैं. वो पूजा को तिलक लगाती हैं और बेबी के लिए पूजा की तैयारी करती नज़र आ रही हैं.

पूजा ने बताया कि उनकी बेटी के लिए बुआ ने लाल फ्रॉक लाया है, जिसे पहनकर वो बेहद ही क्यूट लग रही है. पूजा बनर्जी भी इस मौके पर बेहद खुश रही हैं. मां बनने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही है. उनके लिए ये बेहद खुशी का मौका था, क्योंकि ये उनके बेबीज के लिए की गई पहली पूजा थी.

वीडियो में पूजा बार बिटिया को चूमती और इस पर प्यार लुटाती हुई नजर आ रही हैं. उनके बेटे भी अपनी छोटी बहन पर खूब लाड लगाते दिख रहे हैं. पूजा बनर्जी का ये वीडियो बेहद पसंद किया जा रहा है. फैंस उनके इस पोस्ट पर भर भर कर प्यार लुटा रहे हैं.
कपल ने अप्रैल 2026 में दूसरी बार पैरेंट्स बनने की खुशखबरी शेयर की थी. पूजा बनर्जी और एक्टर कुणाल वर्मा ने 15 अप्रैल 2020 को लॉकडाउन के दौरान कोर्ट मैरिज की थी. दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत एक शो ‘तुझ संग प्रीत लगाई सजना’ के दौरान हुई थी. कुणाल और पूजा अक्टूबर 2020 में पहली बार माता-पिता बने थे, जब उनके बेटे का जन्म हुआ था. बता दें, पूजा ने 2004 में पहले अरुणॉय चक्रवर्ती से शादी की थी और 2013 में उनका तलाक हो गया था.
