'देवों के देव- महादेव' शो में पार्वती का रोल निभाकर घर घर में पॉपुलर होनेवाली एक्ट्रेस पूजा बनर्जी (Devon ke Dev Mahadev fame Puja Banerjee) दूसरी बार मां बननेवाली हैं. कुछ दिनों पहले ही पूजा बनर्जी ने सेकंड प्रेग्नेंसी (Puja Banerjee's second pregnancy) अनाउंस की थी. उन्होंने एक यूट्यूब व्लॉग और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की थी. अब हाल ही में एक्ट्रेस का ग्रैंड (Puja Banerjee's Godh Bharai ceremony) बेबी शावर हुआ, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.


कुछ दिनों पहले पूजा की ट्रेडिशनल तरीके से गोदभराई हुई थी, जिसमें उनकी फैमिली ने पारंपरिक तरीके से गोद भराई की रस्में निभाई थीं. और अब पूजा की दूसरी बार गोदभराई (Puja Banerjee's baby shower){हुई है. इस बार उनके फ्रेंड्स और टेलीविजन के सेलेब्स के साथ उन्होंने धूमधाम से बेबी शावर सेलिब्रेट किया.

पूजा के बेबी शावर का फंक्शन रविवार को रखा गया, जिसमें एक्ट्रेस और उनके पति कुणाल वर्मा ने दोस्तों संग थीम बेबी शावर पार्टी की. अपने बेबी शावर में मॉम टू बी पूजा ने पिंक कलर की ड्रेस पहनी थी और बेहद खूबसूरत लग रही थीं. प्रेग्नेंसी ग्लो उनके चेहरे पर साफ नजर आ रहा था.

पूजा बनर्जी बेबी शावर में जमकर नाचीं और दोस्तों संग जमकर पोज़ दिए. सभी ने इस मौके पर मज़ेदार गेम्स भी खेले और जमकर पार्टी की. इस पार्टी की झलक पूजा बनर्जी ने सोशल मीडिया पर शेयर की है. फैंस इन तस्वीरों और वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं.


बता दें कि पूजा बनर्जी और एक्टर कुणाल वर्मा ने 15 अप्रैल, 2020 को लॉकडाउन के दौरान कोर्ट मैरिज की थी. नवंबर 2021 में कपल ने गोवा में बंगाली रीति-रिवाजों से दोबारा शादी की थी. दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत टीवी शो 'तुझ संग प्रीत लगाई सजना' के दौरान हुई थी. 2020 में कपल ने बेटे को वेलकम किया था. अब 6 साल बाद वो दोबारा प्रेग्नेंट हैं.

