Close

‘मेरे पास नीना गुप्ता जैसी हिम्मत नहीं थी, मैं नहीं चाहती थी कि मेरा बच्चा वो सब फेस करे’ जब अरुणा ईरानी ने बताया था कि उन्होंने मां न बनने का फैसला क्यों किया (‘Didn’t have the courage like Neena Gupta, I didn’t want my kid to go through that pain’ When Aruna Irani spoke about not having kids with Kuku Kohli)

फेमस फिल्ममेकर कुकू कोहली (Kuku Kohli) अब हमारे बीच नहीं रहे. 77 साल की उम्र में उनका निधन Kuku Kohli’s death) हो गया. मंगलवार को उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली थी. कोहली के निधन के बाद उनकी पत्नी अरुणा ईरानी बुरी तरह टूट गई हैं. अंतिम यात्रा से अरुणा ईरानी (Aruna Irani) की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें वो रोती-बिलखती (Aruna Irani looks devastated) दिखीं. पति के जाने से वो 80 साल की उम्र में बिल्कुल अकेली हो गई हैं.

Aruna Irani

कुकू कोहली की डेथ के बाद से ही उनकी पर्सनल लाइफ एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है. कुकू कोहली ने दो शादियां की थीं. अरुणा ईरानी उनकी दूसरी पत्नी थीं, जिनसे उन्होंने गुपचुप शादी रचा ली थी. दोनों का रिश्ता सामने आने के बाद काफी विवाद भी हुआ था. अरुणा पर कुकू का घर तोड़ने तक के आरोप लगे.

Aruna Irani

इस बीच अरुणा ईरानी ने एक स्ट्रॉन्ग फैसला लिया. उन्होंने तय किया कि इस शादी से वो कभी बच्चे नहीं पैदा करेंगी. उन्होंने कभी मां न बनने का फैसला लिया और वो अपने इस फैसले पर कायम रहीं. उन्होंने अपने इस फैसले के बारे में एक इंटरव्यू में सेकंड वाइफ होने का दर्द बयां किया था और बताया था कि उन्होंने इस शादी से बच्चा न पैदा करने का फैसला क्यों किया.

Aruna Irani

अरुणा ईरानी ने लहरें को दिए इंटरव्यू में कहा था, “कभी कभी आप उस गली में घुस जाते हो कि कुछ समझ नहीं आता. वो ‘वन वे’ गली होती है. आप हटना भी चाहो तो हट नहीं सकते. इंसान जब अकेला होता है और किसी से मन लग जाता है ना, तो आप भावनाओं में बह जाता है. आज आपको खुशी मिलती है ना तो भूल जाते हो कि कल कैसा होगा.” अरुणा ईरानी ने कहा, “मैंने ट्राई किया कि दूसरी जगह शादी कर लूं, पर उन्होंने (कुकू कोहली) मुझे करने नहीं दिया.”

Aruna Irani

अरुणा ईरानी ने अपने बचपन की बात भी साझा की थी, “मैं दूसरी पत्नी की संतान हूं. मेरे पापा ने दो शादियां की थीं. पहली शादी से उनको बच्चे नहीं थे तो उन्होंने मम्मी से शादी की. तो मैं पैदा हुई और लाइन लग गई. लेकिन हम कभी भी पापा को ऑफिशियली किसी के सामने पापा नहीं बोल सकते थे. पर हम बच्चे थे तो कभी बोलते थे, तो मम्मी हमें डांटती थीं.”

Aruna Irani

अरुणा ईरानी ने बताया कि उनके पास नीना गुप्ता जैसी हिम्मत नहीं थी. “मुझे ऐसा लगता था कि मेरे बच्चे वो सब फेस न करें. आजकल तो शादी नहीं भी हुई थी तब भी आप बच्चे पैदा कर सकते हो. नीना गुप्ता जी को देखकर मुझे लगता है उनके पास गजब की हिम्मत थी. मेरे पास वो हिम्मत नहीं थी. मैं नहीं चाहती थी कि मेरे बच्चे ये सब फेस करें. बच्चों को काफी कुछ झेलना पड़ता है. बच्चे के बगैर मुझे चल जायेगा लेकिन मैं ये बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर सकती कि मेरे बच्चे सफर करें.”

Aruna Irani

अरुणा ईरानी ने आगे कहा, “मैं सोचती थी कि मैंने एक शादीशुदा आदमी से शादी की है, उसके अपने बच्चे हैं. अपना घर है. अगर मेरे बच्चे होते और अगर वे अपने पिता के बारे में पूछते तो मैं उसको क्या जवाब देती. हमारे भी झगड़े हो जाते. अगर मेरा बच्चा तुमको चाहता है और तुम अवेलेबल हो ही नहीं तो ऐसे रिश्ते का क्या मतलब है. मैं बिना बच्चों के खुश हूं.”

Aruna Irani

और अरुणा ईरानी अपने फैसले पर अड़ी रहीं. कुकू से शादी के बाद अरुणा ईरानी कभी मां नहीं बनीं. कोई औलाद न होने की वजह से वो अब बिल्कुल अकेली हो गई हैं. बता दें कि कुकू कोहली की पहली पत्नी रीता कोहली थीं, जिनका निधन हो चुका है. पहली शादी से उन्हें दो बेटियां भी हैं, जिनका नाम पूजा कोहली और करिश्मा कोहली है.

Share this article