Close

बहन अंशुला कपूर की शादी में जब दिवंगत मां को यादकर अर्जुन कपूर का गला भर आया, छलके आंखों से आंसू, बोले- उन्हें हर पल बहुत पसंद आता (Arjun Kapoor breaks down at Anshula Kapoor’s wedding while remembering late mother Mona, Says- She would have loved every single moment)

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) ने अपनी शादी के एलबम में से एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उनके भाई अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के बेहद पर्सनल मोमेंट की झलक नज़र आ रही है. इस वीडियो में अर्जुन बहन अंशुला की शादी में स्पीच देते हुए अपनी दिवंगत मां मोना शौरी कपूर (Late Mother Mona Shourie Kapoor) को याद करके इमोशनल हो जाते हैं. गला भर जाता है और आंखों से आंसू बहने लगते हैं.

Arjun Kapoor

अंशुला कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में स्पीच के दौरान अर्जुन अपनी दिवंगत मां को याद करते हुए भावुक हो जाते हैं और अपने आंसू रोक नहीं पाते.

Arjun Kapoor

अर्जुन ने कहा – खुशी के इस पल में मैं अपनी मां के बारे में कुछ कहना चाहता हूं. अगर मां आज होती, तो शादी की छोटी से छोटी तैयारी में शामिल होती. हर एक रस्म को दिल से जीती. रोहन की फैमिली की हर पसंद का ध्यान रखने से लेकर, शादी में आए मेहमानों की खातिरदारी करने और खुद खुलकर नाचने-गाने तक, वो हर चीज में आगे रहतीं.

Anshula Kapoor

मुझे यकीन है कि मां आज रात यहीं हमारे बीच हैं. बाहर जो इतनी बारिश हो रही है ना, वो असल में उनकी खुशी के आंसू हैं. यह उनका आशीर्वाद है, जो वो तुम दोनों पर बरसा रही हैं. इतना बोलते बोलते अर्जुन का गला और आंखें भर आईं. भाई की स्पीच को सुनते हुए अंशुला भी इमोशनल हो रही थीं. अर्जुन जब खुद को संभाल नहीं पाए तो अंशुला ने स्टेज पर आकर अर्जुन को गले से लगा लिया.

Anshula Kapoor

इस वीडियो को शेयर करते हुए अंशुला ने कैप्शन लिखा- इस वीडियो में बार बार मेरी नजरें खुद से ज्यादा भाई पर ही जाकर रुक जाती है. उनका मुझे देखना, अपने आंसुओं को रोकने की कोशिश करना, उनकी आंखों में वो फिकर, खुशी और आंसू… सब कुछ बहुत खास है. मुझे पता था कि मेरी शादी मेरे लिए इमोशनल होगी, लेकिन अपने भाई की नजरों से इस पल को देखना कितना भावुक कर देने वाला होगा, इसका मुझे अंदाजा नहीं था.

 

Share this article