Close

दिव्यांका त्रिपाठी ने दिखाई अपने जुड़वा बेटों की पहली झलक, गोद में लिए प्यार से निहारती आईं नज़र, लिखा इमोशनल नोट: ‘शुक्रिया मुझे चुनने के लिए’ (Divyanka Tripathi shares first glimpse of her twin baby boys, Showers them with love and kisses, Writes; Thanks for choosing me)

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) इन दिनों लाइफ का बेस्ट फेज़ एन्जॉय कर रहे हैं. शादी के 10 साल बाद उनके घर खुशियां आई हैं. 42 की उम्र में दिव्यांका ने जुड़वा बेटों (Divyanka Tripathi's twin babies) को जन्म दिया है और इन दिनों मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस ने 26 मई को ट्विन्स को वेलकम किया था. और अब 17 दिनों बाद उन्होंने अपने बेबी बॉयज की पहली झलक (Divyanka Tripathi shares first glimpse of her twin baby boys) दिखाई है. 

Divyanka Tripathi with her twin baby

दिव्यांका और विवेक दहिया बेटों के जन्म के बाद से ही उनसे जुड़ी अपडेट्स अपने वलॉग के जरिये शेयर कर रहे हैं. हॉस्पिटल से लेकर घर में ग्रैंड वेलकम तक, छठी पूजा से लेकर किन्नरों द्वारा बच्चों को आशीर्वाद देने तक... उन्होंने हर स्पेशल मोमेंट फैंस के साथ शेयर किया है. लेकिन फैंस उनके ट्विन्स की एक झलक देखने के लिए बेताब थे. और लीजिए दिव्यांका ने फैंस की ये विश भी पूरी कर दी है.

Divyanka Tripathi with her twin baby

दिव्यांका (Divyanka Tripathi) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर दो बेहद ही प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं. दोनों तस्वीरों में वो बारी बारी से अपने ट्विन्स बेबी बॉयज को गोद में उठाए हुए नजर आ रही हैं. एक तस्वीर में दिव्यांका अपने लाडले के माथे पर किस करती हुई दिखीं, जबकि दूसरे को गोद में लिए प्यार से निहारती नज़र आईं.

Divyanka Tripathi with her twin baby

दिव्यांका ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मुझे चुनने के लिए शुक्रिया." तस्वीरों में दिव्यांका के चेहरे पर मां बनने की खुशी और ग्लो साफ दिखाई दे रहा है. मां बनने के बाद वो और ज़्यादा खूबसूरत लग रही हैं.

Divyanka Tripathi

हालांकि, इस पोस्ट में दिव्यांका ने अपने बेबीज़ का फेस रिवील नहीं किया है, लेकिन फैंस उनकी एक झलक देखकर ही खुश हो गए हैं. दिव्यांका की इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं. कमेंट सेक्शन में फैंस जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं और उनको मां बनने की बधाई से रहे हैं.

Share this article