Close

‘भारत भाग्य विधाता’ की रिलीज़ से पहले जोधपुर स्थित चामुंडा माता मंदिर पहुंचीं कंगना रनौत, देश की तरक्की, शांति और समृद्धि के लिए की प्रार्थना (Kangana Ranaut Visits Chamunda Mata Temple In Jodhpur Before Release Of Bharat Bhagya Vidhata, Offers Prayers For Country’s Peach And Progress)

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों अपनी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' (Bharat Bhagya Vidhata) को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. ये फ़िल्म आज यानी 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फ़िल्म की रिलीज़ से पहले कंगना जोधपुर स्थित मां चामुंडा देवी (Kangana Ranaut Visits Chamunda Mata Temple) और श्री गजानन महाराज पहुंचीं, जहां उन्होंने फ़िल्म की सफलता के साथ ही देश की सुख समृद्धि के लिए भी प्रार्थना की. 

कंगना रनौत अपनी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' के ग्रैंड प्रीमियर में शामिल होने के लिए जोधपुर पहुंची थीं. इस दौरान वो उमेद भवन पैलेस पहुंचकर पैलेस में कुछ वक्त बिताया. फिर वहां से वो मेहरानगढ़ स्थित मां चामुंडा मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने पुजारी के मंत्रोच्चार के बीच *Kangana Ranaut offers prayer at Chamunda Mata Temple) विधिवत पूजा अर्चना की.

इसके बाद  कंगना रातानाडा के गणेश मंदिर, फिर गजानन मंदिर भी पहुंचीं और वहां मत्था टेककर देश की सुख समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की. कंगना ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी कामना की. इस दौरान का एक वीडियो शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, "मंदिर में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल के 4400 दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उनकी दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर ऊर्जा के लिए प्रार्थना की. मोदी जी का जीवन राष्ट्रसेवा, तप, त्याग और कर्मनिष्ठा का अद्भुत उदाहरण है." 

कंगना एकदम ट्रेडिशनल अंदाज़ में जोधपुर पहुंची थीं. उन्होंने गुजराती स्टाइल में पाटन पटोला साड़ी ड्रेप की थी. लाल साड़ी, माथे पर टीका, बालों में गजरा, ट्रेडिशनल ज्वेलरी, सादगीभरा अंदाज़.. कंगना बेहद एलिगेंट और खूबसूरत लग रही थीं. अपने ट्रेडिशनल अंदाज़ ने उन्होंने सबका दिल जीत लिया. वहां मौजूद सभी लोगों ने कंगना के लुक की जमकर तारीफ की. स्थानीय लोगों ने कंगना के साथ तस्वीरें भी क्लिक कराईं. इसके बाद कंगना अपनी फ़िल्म के ग्रैंड प्रीमियर में शामिल हुईं.

कंगना रनौत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' आज यानी 12 जून को रिलीज होने जा रही है। फिल्म की कहानी भारत के उन अनसुने नायकों पर आधारित है जिनकी बहादुरी को लंबे समय तक वह पहचान नहीं मिल पाई जिसकी वे हकदार थे. फिल्म 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमलों के दौरान कामा अस्पताल में ड्यूटी कर रहे नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों के साहस को केंद्र में रखती है. फिल्म का निर्देशन मनोज तापड़िया ने किया है. फ़िल्म में कंगना रनौत के साथ गिरिजा ओक और स्मिता तांबे भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगी.

Share this article