Close

सिंगर रैपर बादशाह संग ईशी रिखी ने कंफर्म की अपनी शादी, पतिदेव के साथ शेयर की अपनी फर्स्ट फोटो (Isha Rikhi Confirmed Her Wedding With Sigher Rapper Badshah, Share Her First Pic With Patidev)

सिंगर और रैपर बादशाह ने पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने इसी साल मार्च में एक इंटीमेट सेरेमनी में सीक्रेट्स शादी कर अपनी लाइफ की नई शुरुआत कर ली थी. कपल की शादी की तस्वीरें ऑनलाइन वायरल भी हुई थीं. लेकिन न तो बादशाह ने इस शादी को कंफर्म किया न ही ईशा रिखी ने इस शादी पर अपनी चुप्पी तोड़ी.

Isha Rikhi With Sigher Rapper Badshah

फाइनली सिंगर बादशाह की पत्नी ईशा रिखी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर कर बादशाह के साथ अपनी शादी को कंफर्म कर दिया है. इतना ही नहीं ईशा रिखी ने ये भी बताया कि दोनों एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो क्यों नहीं करते.

Isha Rikhi With Sigher Rapper Badshah

आस्क मी एनीथिंग' सेशन के दौरान ईशा रिखी ने फैंस ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े सवालों के जवाब दिए. आस्क मी एनीथिंग के दौरान एक फैन ने ईशा से सवाल किया - मैडम, आपकी और बादशाह भाई की शादी हो गई है, तो आप एक-दूसरे को फॉलो क्यों नहीं करते?. ईशा रिखी ने जवाब दिया- मुझे लगता है कि ऐसे सवालों की बाढ़ आ गई है. 'क्या आपकी शादी हो गई है?' 'क्या आपकी शादी बादशाह से हुई है?' 'आप एक-दूसरे को फॉलो क्यों नहीं करते?' 'आप साथ में तस्वीरें क्यों नहीं पोस्ट करते?.

Isha Rikhi With Sigher Rapper Badshah

ईशा रिखी ने जवाब में कहा- हां. मेरी शादी हो गई है. इसके बाद सबसे ज्यादा पूछे जाने वाला सवाल ये था - आप एक-दूसरे को फॉलो क्यों नहीं करते? तो ईशा ने जवाब दिया - सच कहूँ तो, मुझे लगता है कि मेरे पति को आप सभी को क्लियरिफिकेशन देना चाहिए. पतिदेव बादशाह दर्शकों के कुछ सवाल हैं प्लीज जल्दी आंसर दें.

Isha Rikhi With Sigher Rapper Badshah

एक फैन ने ईशा से सवाल किया था कि वे बादशाह संग तस्वीर क्यों नहीं पोस्ट करती हैं. फैन ने पूछा था- आपने अपने पति बादशाह के साथ कोई तस्वीर क्यों पोस्ट नहीं की? आप उनकी पत्नी हैं, फिर भी एक भी तस्वीर पोस्ट नहीं है". इसके बाद ईशा रिखी ने बादशाह की गोद में बैठे हुए अपने पति संग अपनी पहली तस्वीर शेयर की.

Isha Rikhi With Sigher Rapper Badshah

बता दें कि बादशाह और ईशा रिखी लगभग चार साल से रिलेशनशिप में थे. दोनों की मुलाकात कॉमन दोस्तों के ज़रिए हुई थी. धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई. मार्च 2026 में ईशा की मां रिखी ने दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं. अभी तक इस जोड़ी ने अपनी शादी को लेकर कुछ भी ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया था.

Share this article