हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया तो आपने देख ली है, अब बारी है बद्रीनाथ की दुल्हनिया को देखने की. ये दुल्हनिया काफ़ी मॉर्डन है और सिंगापूर की सड़कों पर अपने दूल्हे के साथ ख़ूब फोटो खिंचवा रही है. अब तक आप समझ ही गए होंगे कि हम बात कर रहे हैं फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया की. ये फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया की सीक्वल है. आलिया भट्ट और वरुण धवन एक बार फिर साथ होंगे इस लव स्टोरी में. करण, आलिया और वरुण ने सोशल मीडिया पर सिंगापूर डायरिज़ में से ये तस्वीरें शेयर की हैं. फिल्म अगले साल 10 मार्च को रिलीज़ होगी, तब तक बद्रीनाथ की दुल्हनिया की कई झलक देखने को मिलेंगी.
Singapore madness continues and we are ALWAYs posing awayyyy!!!! #BadrinathKiDulhania @Varun_dvn @ShashankKhaitan @karanjohar @DharmaMovies pic.twitter.com/QgjUyIUShA
— Alia Bhatt (@aliaa08) November 8, 2016
Exclusive images! #SingaporeDiaries pic.twitter.com/v1hAs8p2ef
— BadrinathKiDulhania (@BKDMovie) November 8, 2016



