
अनुराग बसु की फिल्म जग्गा जासूस (Jagga Jasoos) का आखिरकार फर्स्ट लुक सामने आ ही गया. रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म जग्गा जासूस काफ़ी समय से अटकी पड़ी थी. दोनों के ब्रेकअप का असर फिल्म पर भी पड़ा था. लेकिन अब रणबीर और कैटरीना दोनों ही फिल्म के लिए साथ आ गए है. फिल्म का आखिरी शेड्यूल 24 नवंबर को है, जहां फिल्म के कुछ सीन्स और दो गाने शूट किए जाएंगे. फिल्म की पहली झलक में रणबीर कपूर कुछ अलग अंदाज़ में शॉर्ट्स में नज़र आ रहे हैं.
ख़बरें थीं कि फिल्म की शूटिंग के दौरान कैटरीना और रणबीर सेट पर बात भी नहीं किया करते थे. लेकिन अब फिल्म को कंप्लीट करने के लिए दोनों साथ आ चुके हैं. अब प्रमोशन में भी ये साथ बना रहेगा या दूरियां होंगी दोनों के बीच, ये तो वक़्त आने पर ही पता चलेगा.
