भाबीजी घर पर हैं कि अंगूरी भाभी उर्फ़ शुभांगी आत्रे अपने पारंपरिक पहनावे के लिए जानी जाती हैं. लेकिन रील लुक से अलग अपने रियल लुक की झलक अंगूरी भाभी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से अपने फैन्स को दी . दरअसल शुभांगी अपने परिवार के साथ थाईलैंड में छुट्टी मना रही हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वेकेशन की कुछ पिक्चर्स शेयर की है. एक पिक्चर में वे थाईलैंड के बीच पर मल्टी कलर बिकिनी में नज़र आ रही हैं. आप भी देखिए शुभांगी को नए अवतार में.





आपको बता दें कि शुभांगी ने मॉडलिंग से करियर शुरू किया था। उन्होंने एकता कपूर के सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ से एेक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. शुभांगी ने ‘कस्तूरी’, ‘चिड़िया घर’, दो हंसों का जोड़ा, हवन, अधूरी कहानी हमारी जैसे धारावाहिकों में काम किया है. फिलहाल वे ‘भाबीजी घर पर हैं’ शो में नज़र आ रही है.
ये भी पढ़ेंः सलमान खान के साथ रोमांस करने से इस एक्ट्रेस ने कर दिया था इंकार
