एक्ट्रेस अमृता सिंह (Amrita Singh) का आज यानी 9 फरवरी को बर्थडे है. आज वो अपना 68th बर्थडे (Amrita Singh'a 68th birthday) सेलिब्रिट कर रही हैं. ऐसे में सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने अपनी मम्मी जान पर ढेर सारा प्यार उड़ेला है और स्पेशल पोस्ट (Sara Ali Khan shared heartfelt post for Mom) शेयर करके मां को बर्थडे की शुभकामनाएं दी हैं.

सारा अली खान (Sara Ali Khan) अपनी मां अमृता सिंह (Amrita Singh) से कितना प्यार करती हैं, ये किसी से छिपा नहीं है. सारा को अक्सर मां के साथ वेकेशन एन्जॉय करते या खूबसूरत टाइम स्पेंड करते देखा जा सकता है. अब मॉमी जान के बर्थडे पर भी सारा ने अमृता सिंह के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं और उन्हें बर्थडे विश किया है.

सारा ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, वो मॉम के साथ उनके अलग अलग वेकेशन पर क्लिक की गई हैं. तस्वीरों में मॉम के साथ उनकी बॉन्डिंग साफ दिख रही है. कुछ तस्वीरों में उनके साथ भाई इब्राहिम खान (Ibrahim Khan) भी नज़र आ रहे हैं और सभी साथ में बेहद खुश लग रहे हैं. सभी एक दूसरे संग वेकेशन पर चिल करते और क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं.

इस पोस्ट में सारा ने अमृता सिंह को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हैप्पिएस्ट बर्थडे मॉमी जान. पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार मैं आपसे करती हूं. आपके लिए ईश्वर का शुक्रिया. मां आप हमारी सबसे बड़ी प्लेसिंग हो. पहाड़ों से लेकर डेज़र्ट और समुद्रों तक.. आप मेरी बेस्ट ट्रैवेल बडी हो. मैं आपको खुश रखने के लिए कुछ भी कर सकती हूं."

मॉम के लिए सारा का ये प्यारा पोस्ट फैंस का भी दिल जीत रहा है. सारा की इस पोस्ट पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं. फैंस कमेंट सेक्शन में अमृता सिंह को बर्थडे विश कर रहे हैं और उन्हें हमेशा खुश रहने की दुआएं दे रहे हैं.

