रणबीर कपूर और राजकुमार हिरानी की संजू बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही है. जल्दी ही यह फिल्म 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी. इस फिल्म में रणबीर ने कमाल की ऐक्टिंग की है. रणबीर ने जिस तरह संजय दत्त का रोल किया है, वो क़ाबिलेतारीफ़ है और उसके लिए वे शाबाशी के हक़दार हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रणबीर ने ख़ुद को मुन्नाभाई के ऑइकॉनिक कैरेक्टर में कैसे बदला?

जी हां, इस फिल्म के मेकर्स ने संजू का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिखाया गया है कि राजकुमार हिरानी ने रणबीर को मुन्नाभाई में कैसे परिवर्तित किया. प्रॉस्थेटिक्स, मेकअप और हेयरकट की मदद से मेकर्स को मनचाहा लुक मिला. पर यह आसान नहीं है. इस वीडियो में रणबीर ने बताया कि 13 लुक्स ट्राई करने के बाद उन्हें फाइनल लुक मिला. आप भी देखिए यह मजेदार वीडियो.
ये भी पढ़ेंः बॉलीवुड के गाने और फिल्म्स जो बरसात को बनाते हैं और भी रोमांटिक
