Close

बच्चों की‌ इम्यूनिटी‌ कैसे बढ़ाएं? (How to boost children’s immunity?)

अक्सर मांओं का यह सवाल रहता है कि वे अपने बच्चे ख़ासकर शिशु की इम्यूनिटी को कैसे बढ़ाएं? इसके लिए ज़रूरी है कि वे अपने शिशु की इम्यूनिटी प्रणाली की निरंतर जांच करवाते‌ रहें. यहां पर हम कई उपयोगी टिप्स दे रहें, जिससे शिशु की इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलेगी.

जानें मेरी सहेली के इस पॉडकास्ट में पैरेटिंग व बच्चों के केयर से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें. पूरा पॉडकास्ट देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-

* शिशु की इम्यूनिटी को बढ़ने में स्तनपान यानी ब्रेस्ट फीडिंग सबसे अच्छा तरीक़ा है.

* मां के दूध में ऐसे कई उपयोगी तत्व होते हैं, जो शिशु की इम्यूनिटी के लिए आवश्यक होते‌ हैं, जैसे- प्रोटीन, वसा, शर्करा, एंटीबॉडी, प्रोबायोटिक्स.

* ये महत्वपूर्ण तत्व मां के एंटीबॉडी से शिशु को ब्रेस्ट फीडिंग द्वारा मिलता है.

* भरपूर नींद बच्चे की इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करती है. अपर्याप्त नींद शरीर में साइटोकिन्स नामक प्रोटीन के उत्पादन करने की क्षमता को सीमित कर देती है, जो इंफेक्शन से लड़ने और सूजन को कम करने में मदद करती है.

* बच्चों को एक दिन में कम से कम 8-10 घंटे की नींद ज़रूर लेनी चाहिए.

* संतुलित पोषण और सही आहार शिशु को इंफेक्शन से दूर रखने में मदद करते हैं.

यह भी पढ़ें: बच्चों के रोग: बच्चों को होने वाली आम बीमारियों के 72 घरेलू उपाय (72 Home Remedies For Common Kids’ Ailments)

* वैक्सीन से बच्चे को कई गंभीर बीमारियों से प्रभावी और सुरक्षित तरीक़े से बचा सकते हैं.

* साफ़-सफ़ाई का ख़ास ध्यान दें. ज़मीन पर पडी चीज़ों को छूने से बचाने के लिए बच्चों पर बराबर ध्यान देते रहना ज़रूरी है, क्योंकि वे ख़तरनाक संक्रमण प्रसारित कर सकते हैं.

* हाथों को बार-बार धोने की आदत डालें, ख़ासकर भोजन से पहले और बाद में.

boost children's immunity

विटामिन सी

विटामिन सी एंटीबॉडी के गठन को उत्तेजित करके इम्यूनिटी सिस्टम को मज़बूत करता है. यह खट्टे फल, जामुन, आलू , टमाटर, मिर्च व ब्रोकोली सहित प्लांट स्रोतों में पाया जाता है.

विटामिन ई

यह एक एंटीऑक्सिडेंट के रूप में काम करता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है. फोर्टिफाइड अनाज, सूरजमुखी के बीज, बादाम, तेल (जैसे सूरजमुखी या कुसुम तेल), हेज़ल नट्स व पीनट बटर के साथ बच्चों के आहार में विटामिन ई को शामिल करें.

ज़िंक

यह प्रतिरक्षा प्रणाली को प्रभावी ढंग से काम करने व घाव भरने में मदद करता है. शिशु के लिए ज़िंक के स्रोत मीट, पोल्ट्री, सी फूड, दूध,‌ साबुत अनाज, बीज व नट्स हैं.

प्रोटीन

बच्चों की इम्यूनिटी के निर्माण खंड है यह, ख़ासतौर से इलाज के लिए. अंडे, बीन्स, मटर, सोया प्रोडक्ट, अनसाल्टेड नट्स, सीड्स जैसे प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थों को जोड़ना इम्यूनिटी को बढ़ाने में उपयोगी होता है.

विटामिन ए, डी, बी 6, बी 12, तांबा, फोलेट, सेलेनियम और आयरनसहित अन्य पोषक तत्व भी इम्यूनिटी प्रक्रिया को मज़बूत करते हैं.

इम्यूनिटी शिशु की सेहत में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. ये बचपन से लेकर बड़े होने तक शिशु को विकसित होने और बढ़ने में सहायता करते हैं. यदि जन्म से ही उपरोक्त सभी बातों पर ध्यान दिया जाए तो शिशु के सही विकास व हेल्दी रहने में मदद मिलती है.

boost children's immunity

यह भी पढ़ें: वास्तु गाइडः ताकि बच्चों का लगे पढ़ाई में मन (Vastu Guide: To Help Children Focus On Their Studies)

Share this article