Close

जब बच्ची को गोद में लेने से पहले ही देना पड़ा था बीवी के पार्थिव शरीर को कंधा, बाप बनने की खुशी अचानक बदल गई थी मातम में, राजपाल यादव ने कम उम्र में झेला पत्नी को खोने का दुख (‘I was supposed to meet her the next day but was then carrying her dead body’ When Rajpal Yadav Spoke About Losing His First Wife At 20)

अपनी कॉमिक टाइमिंग से लोगों को हंसाने वाले एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) इन दिनों 9 करोड़ रुपए का कर्ज ना चुका पाने के कारण तिहाड़ (Rajpal Yadav in Tihar Jail) जेल में बंद हैं, जो उन्होंने फिल्म बनाने के लिए लिया था. चेक बाउंस मामले में उन्हें जमानत (Rajpal Yadav bail) नहीं मिल पाई है. दिल्ली हाईकोर्ट ने 16 फरवरी तक के लिए फैसले को टाल दिया है. ये उनके लिए मुश्किल की घड़ी है. 

Rajpal Yadav

हालांकि ये पहली बार नहीं है जब राजपाल यादव मुसीबत में फंसे हैं. उन्होंने अपनी जिंदगी में बहुत दुख देखे हैं. उन्होंने छोटी उम्र में पत्नी (Rajpal Yadav's first wife death) को खोने का दुख भी झेला है.  राजपाल यादव ने दो शादियां की. 20 साल की छोटी उम्र में ही उनकी शादी हो गई थी. ये राजपाल की अरेंज मैरिज थी, जो उनके पिता ने करायी थी. जब वो एक कपड़े की फैक्ट्री में काम करते थे. उनकी पहली पत्नी का नाम करुणा था, जिससे उनकी 1991 में शादी हुई थी. राजपाल ने इस पर बात (Rajpal Yadav Spoke About Losing His First Wife) करते हुए कहा, "आपको भी पता है कि 20 साल का लड़का हो गया तो 18 साल के होते ही लोग बोलने लगते थे कि अरे बच्चा बड़ा हो गया, शादी क्यों नहीं कर रहे हो? पिताजी ने शादी कर दी थी. उनके आदेश को हमने स्वीकार कर लिया."

Rajpal Yadav

पहली पत्नी के निधन पर बात करते हुए उन्होंने बताया था कि वो उस समय शाहजहां पुर में पढ़ाई करता था. "शादी के एक साल बाद ही हमारी बिटिया का जन्म हुआ और 15 मिनट बाद, पता नहीं क्या हुआ, उन्होंने आंखें बंद कर लीं. अबोध ही थे हम. उस समय शाहजहांपुर में थे. लगा कल तो मिलनेवाले थे और अभी कंधे पर लेकर जा रहे हैं. और वो छोटी बच्ची, समझ ही नहीं आया." उनकी पिता बनने की खुशी अचानक मातम में बदल गई. उन्हें बच्ची को गोद लेने से पहले बीवी का पार्थिव शरीर कंधे पर उठाना पड़ा.

Rajpal Yadav

राजपाल ने बताया कि उन्होंने पत्नी के जाने का गम उस उम्र में झेला जब लोग इमोशंस को ढोने के काबिल नहीं होते. लेकिन मेरी मम्मी, भाभी की वजह से मेरी बेटी को कभी महसूस नहीं हुई कि उसकी मां नहीं है. वह बहुत प्यार के साथ बड़ी हुई है." 

Rajpal Yadav

बता दें साल 2010 में राजपाल यादव ने अपनी डायरेक्टोरियल फिल्म ‘अता पता लापता’ को फाइनेंस करने के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे. फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई और वो 5 करोड़ का कर्ज चुका नहीं पाए. ये मामला कई सालों से चल रहा है. इसी मामले में उन्हें तिहाड़ जेल के सामने आत्मसमर्पण करना पड़ा है और वो जेल में बंद हैं.

Share this article