Close

बच्चों को गोद में लिया, फोटोज़ क्लिक करवाए… इवेंट में पहुंचे रणबीर कपूर ने बच्चों पर लुटाया प्यार, राहा के पापा के जेस्चर ने जीता नेटीज़न्स का दिल, बोले- राहा के बेस्ट पापा (Ranbir Kapoor Showers Love On A Baby, Raha’s Father’s Gesture Wins Internet’s Heart, Netizens Call Him Best Father)

बॉलीवुड के सबसे चार्मिंग एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) बेहतरीन एक्टर तो हैं ही, दुनिया के बेस्ट पापा (Ranbir Kapoor the best father) भी हैं. वो राहा (Raha Kapoor) को लेकर बेहद प्रोटेक्टिव हैं और पापा होने की ड्यूटी परफेक्टली निभा रहे हैं. जिस तरह वो बेटी पर प्यार लुटाते हैं, उसे देखकर फैंस उन पर हर बार दिल हार जाते हैं. आज एक इवेंट में जिस तरह एक्टर ने बच्चों पर प्यार (Ranbir Kapoor Showers Love On A Baby) लुटाया, उसे देखकर लग रहा है कि राहा ही नहीं, रणबीर को बच्चों से बहुत प्यार करते हैं.

Ranbir Kapoor

आज रणबीर अपने स्टोर 'ARKS की एनीवर्सरी सेलिब्रेशन में पहुंचे थे, जहां से उनके कई वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. नहीं नहीं, वजह रणबीर का हैंडसम अंदाज़ नहीं है, बल्कि उनका बच्चों के लिए प्यार है. दरअसल जैसे ही रणबीर स्टोर के बाहर निकले, पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और रणबीर ने भी पैप्स को एक से बढ़कर एक पोज़ दिए."

Ranbir Kapoor

इस दौरान रणबीर की एक झलक पाने के लिए स्टोर के बाहर उनके फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई और रणबीर ने भी फैंस को निराश नहीं किया और हाथ हिलाकर उन्हें हाय हेलो कहा. तभी उनकी नज़र एक छोटे बच्चे पर चली गई और रणबीर उस बच्चे का गाल सहलाकर उसे पुचकारने लगे. इतना ही नहीं बच्चे को गोद में लेकर पोज़ भी दिया और उस पर खूब सारा प्यार लुटाया. 

Ranbir Kapoor

रणबीर का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. रणबीर कपूर का ये अंदाज अब लोगों को खूब पसंद आ रहा है.  फैंस का कहना है कि राहा के पापा और बच्चों के साथ भी डील करना अच्छे से जानते हैं. ये वीडियो फैंस का दिल जीत रहा है. लोग कह रहे हैं कि रणबीर कपूर दुनिया के बेस्ट पापा हैं. तभी तो रणबीर कपूर बच्चे के साथ इस तरह से खेलते नजर आए.

Ranbir Kapoor

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर मच-अवेटेड फिल्म 'रामायण' (Ramayana) की वजह से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. फिल्म 'रामायण' का पहला पार्ट साल 2026 की दिवाली पर रिलीज होगा वहीं दूसरा पार्ट 2027 में रिलीज किया जाना है. फिल्म में रणबीर कपूर राम और साई पल्लवी सीता के रोल में नजर आने वाली हैं.

Ranbir Kapoor

Share this article