Close

सर्द मौसम में सफ़र पर जा रहें, तो अपनाएं ये सेफ्टी टिप्स (If you are travelling in cold weather, follow these safety tips)

सर्द मौसम में घूमने-फिरने का एक अलग ही आनंद रहता है. लेकिन जब ऐसे में परेशानियां घेर लें, सेहत डांवाडोल होने लगे तो सुहाना सफ़र अंग्रेज़ी वाला सफर (कष्टदायक) बन कर रह जाता है. तो क्यों ना यात्रा पर निकलने से पहले ज़रूरी एहतियात बरता जाए. सेफ्टी से लेकर सेहत तक का यूं ख़्याल रखा जाए कि जर्नी हैप्पी और सेफ बन जाए.

- सर्दियों में कहीं भी सफ़र करें, ख़ासकर बर्फीली जगहों पर तो ज़रूरी गर्म कपड़ों की पैकिंग पर ख़ास ध्यान दें. कोट, जूते, शॉल, थर्मल इनर आपके बैग में होने ही चाहिए.

- जहां भी आप जा रहे हैं, वहां का मौसम कैसा रहेगा. रास्ते में कड़ाके की ठंड के साथ-साथ बरसात होने की संभावना तो नहीं होगी. इसके बारे में भी पूरी जानकारी ले लें. इससे आपके लिए कपड़े, वॉटरप्रूफ जैकट, बूट्स के साथ-साथ ज़रूरी क्रीम-लोशन लेना भी आसान हो जाएगा.

- आपके साथ बच्चे व बुज़ुर्ग हों, तो ठंड से बचने के लिए उनकी पूरी तैयारी करके चलें, जैसे- स्वेटर, जैकेट, मफलर, दस्ताने, ऊनी मोजे, टोपी रख लें, क्योंकि इन्हें सर्दी जल्दी लगती है.

- यात्रा में फिसलन की संभावनाओं को देखते हुए ग्रिप वाले शू कैरी करें.

safety tips

- यदि आप अपनी कार से जर्नी कर रहे हैं, तो फ्यूल, पेट्रोल, टायर व हेडलाइट चेक कर लें.

- ड्राइव करते समय स्टीयरिंग को कंट्रोल करते हुए गाड़ी चलाएं. किसी को दिखाने, शोऑफ या कंप्टीशन के लिए कार की स्पीड न बढ़ाएं, वरना लेने के देने पड़ सकते हैं.

- ख़ुद को हाइड्रेटेड रखें और न्यूट्रीशियस फूड के साथ-साथ गरम-गरम और ताज़ी चीज़ें ही खाएं. बासी खाना बिल्कुल भी न खाएं. फ्रेश फ्रूट्स व पीने के लिए गरम पानी रखें. इस तरह डिहाइड्रेशन से बच सकते हैं. यानी आप भोजन में हल्का पर हेल्दी फूड लें. सूप भी ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: विंटर केयरः कैसे बचें सर्दियों में होने वाले आई ड्राईनेस से? (Winter Care: How to Avoid Eye Dryness in Winters?)

- दरअसल, ठंड के मौसम में डायजेस्टिव सिस्टम धीमा रहता है, ऐसे में गरिष्ठ भोजन, अधिक तेल-मसालों वाले भोजन से सफ़र में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

- खाने की चीज़ों में ड्रायफ्रूट्स भी ज़रूर रखें, विशेषकर बादाम, किशमिश, काजू. इससे बॉडी को एनर्जी मिलने के साथ-साथ ठंड से भी बचाव होता है.

- मोबाइल चार्जर, बेसिक टॉयलेटरीज़, एक्स्ट्रा बैटरी, बैकअप के लिए रखें.

- साथ में इमर्जेंसी किट व फर्स्ट एड किट अवश्य रखें. इसमें टॉर्च व ज़रूरी दवाइयां रखें, जैसे- पेटदर्द, सिरदर्द, बॉडी पेन, सर्दी-ज़ुकाम, खांसी के मेडिसिन हों.

- यदि आप नियमित रूप से अपनी किसी बीमारी हार्ट, डायबिटीज़, ब्लड प्रेशर की मेडिसिन ले रहे हैं, तो इसमें लापरवाही बिल्कुल न करें. कहने का तात्पर्य यह है कि जो भी मेडिसिन आप रेगुलर लेते हैं उसे अपने साथ कैरी करें.

- यदि आपको प्यास न भी लगे, फिर भी नियमित अंतराल पर पानी, जूस, लिक्विड लेते रहें.

- बर्फीले स्थानों पर, जहां कोहरा आदि हों, वहां पर कार की जर्नी है तो अपने कार की स्पीड कम रखें. साथ ही ध्यान रहे कि अपने वाहन में अचानक ब्रेक भूलकर भी न लगाएं, इससे हादसा होने की गुंजाइश रहती है. ऐसे में दिन के समय भी हेडलाइट्स ऑन रखें.

यह भी पढ़ें: सायबर सेफ्टीः एआई से अपने पर्सनल डेटा को कैसे रखें सुरक्षित? (Cyber ​​Safety: How to keep your personal data safe from AI?)

- अपने वाहन के मिरर पर भाप न होने पाए, इसके लिए डिफॉगर का उपयोग करें. वाइपर फ्लूइड भी जांच लें.

- ड्राइविंग करते समय इंडिकेटर का इस्तेमाल ध्यान से करते रहें.

- गाड़ी चलाते समय बार-बार लेन न बदलें. - लगातार यात्रा न करें. बीच-बीच में कार रोक कर छोटा सा ब्रेक ले लें. सुबह की या फिर जहां भी धूप मिले, सन बाथ भी एंजॉय करें, जिससे फन व हेल्थ दोनों का फ़ायदा मिलेगा.  

- स्नो फॉल वाली जगह या फिर जहां कहीं फिसलन हों, वहां पर धीरे-धीरे चलें.

- सांस की बीमारी से पीड़ित मरीज़ों को ठंड के कारण सांस की परेशानी बढ़ जाती है. उन्हें मास्क पहनना, समय पर दवा लेना और गरम पानी पीते रहना चाहिए.

- जर्नी के दौरान अच्छी नींद लेना भी ज़रूरी है. यह न हो कि आप बेवजह मोबाइल पर स्क्रॉलिंग कर रहें. पर्याप्त आराम भी करें, ताकि रिफ्रेश रहें और जर्नी का आनंद भी लें.

- हवा और ठंड के कारण स्किन काफ़ी रूखी हो जाती है. रैशेज, एलर्जी व खुजली की प्रॉब्लम भी होने लगती है. इसलिए मॉइश्‍चराइज़र का इस्तेमाल करें.

जर्नी अपडेट

- एक सर्वे के अनुसार, विंटर के मौसम में देश-विदेश की फैमिली ट्रिप में सालभर में तीस प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.

- घूमने वाली जगहों का मैप रखना समझदारी भरा क़दम है.

- आप कहां घूमने जा रहे हैं. अपनी जर्नी के बारे में अपनों व क़रीबी लोगों को ज़रूर बता कर रखें.  

- ऊषा गुप्ता

safety tips

Share this article