Close

आइफा अवॉर्ड 2016 में बाजीराव मस्तानी ने मारी बाज़ी

4मैड्रि़ड में हुए आईफा अवॉर्ड्स 2016 के 17वें एडिशन में बाजीराव मस्तानी फिल्म को मिले ढेरों अवॉर्ड्स. रणवीर सिंह को मिला बेस्ट एेक्टर का आइफा अवॉर्ड, जबकि बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला संजय लीला भंसाली को.9बाजीराव की मस्तानी को भी बेस्ट ऐक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला, लेकिन फिल्म पिकू के लिए. रणवीर और दीपिका इस मौक़े पर बेहद ख़ुश नज़र आए.6 प्रियंका चोपड़ा के लिए यह मौक़ा डबल सेलिब्रेशन का रहा, उन्हें बाजीराव मस्तानी के लिए बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्ट्रेस का अवॉर्ड तो मिला ही, साथ ही वूमेन ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी प्रियंका के नाम रहा. फिल्म दिल धड़कने दो के लिए अनिल कपूर को मिला बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्टर का अवॉर्ड. अवॉर्ड की इस फेहरिस्त में और किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड आइए, डालते हैं एक नज़र,
  • बेस्ट फिल्म- बजरंगी भाईजान
  • बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) : पपोन (मोह-मोह के धागे - दम लगा के हईसा)
  • बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) : मोनाली ठाकुर (मोह-मोह के धागे - दम लगा के हईसा)
  • बेस्ट लिरिक्स : वरुण ग्रोवर (दम लगा के हईसा)
  • बेस्ट डेब्यू कपल अवॉर्ड- सूरज पंचोली और आतिया शेट्टी (फिल्म- हीरो)
  • बेस्ट स्टोरी : जूही चतुर्वेदी  (पीकू)
  • बेस्ट परफार्मेंस इन ए नेगेटिव रोल : दर्शन कुमार  (एनएच10)
  • बेस्ट परफॉर्मेंस इन कॉमिक रोल : दीपक डोब्रियाल (तनु वेड्स मनु रिटर्न्स)
  • बेस्ट डेब्यू (मेल) : विकी कौशल (मसान)
  • बेस्ट डेब्यू (फीमेल) : भूमि पेडनेकर (दम लगा के हईसा)
शाहिद कपूर और फरहान अख्तर ने इवेंट को होस्ट किया और इनकी एंट्री भी काफ़ी मज़ेदार अंदाज़ में हुई थी.11 14आइफा अवॉर्ड के शुरू होने से पहले शिल्पा ने अपना वक़्त मैड्रिड में योग करके बिताया. शिल्पा ने स्पेन में योग की क्लास ली जहां कई लोग शिल्पा के साथ योग करने के लिए इकठ्ठा हुए.3इस दौरान शिल्पा ने वहां मौजूद लोगों को योग के फ़ायदों के बारे में भी बताया.  

Share this article