Close

‘जान का जन्मदिन’… गले लगाया, प्यार लुटाया… विकी कौशल ने अपनी ‘जान’ कैटरीना के बर्थडे पर किया स्पेशल पोस्ट, दिखाई सेलिब्रेशन की झलक (‘Jaan Ka Janamdin’ Vicky Kaushal Showers Love On Katrina Kaif On Her Birthday, Shares Glimpse Of Intimate 43rd Birthday Celebration)

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) बी-टाउन के मशहूर स्टार कपल्स में से एक हैं. दोनों अक्सर ही एक-दूसरे के लिए सोशल मीडिया पर प्यार भरे पोस्ट शेयर करते रहते हैं और उनके प्यारे अंदाज़ पर फैंस ये हर बार खूब प्यार लुटाते रहते हैं.

Vicky Kaushal and Katrina Kaif

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने कल यानी 16 जुलाई को अपना पति विक्की कौशल, बेटे विहान (Vihaan) और फैमिली के साथ अपना 43वां बर्थडे (Katrina Kaif 43rd Birthday) सेलिब्रेट किया. सोशल मीडिया पर कैट के लिए बर्थडे विश की बारिश हो रही थी, लेकिन सबकी नज़र विक्की कौशल पर टिकी थी. फैंस ये देखने को बेताब थे कि विकी अपनी लेडी लव को किस तरह बर्थडे विश करते हैं.

Vicky Kaushal and Katrina Kaif

और लीजिये विक्की ने बेहद खास अंदाज़ में अपनी वाइफ को बर्थडे (Vicky Kaushal Showers Love On Katrina Kaif) विश कर दिया है, साथ ही एक स्वीट नोट भी शेयर किया है. विक्की ने कैटरीना के इंटिमेट बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक भी शेयर की है, जिसे देखने के बाद फैंस कपल पर खूब प्यार बरसा रहे हैं.

Vicky Kaushal and Katrina Kaif

एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह बर्थडे गर्ल कैटरीना को अपनी बांहों में लिए हुए हैं और उन पर प्यार लुटाते नज़र आ रहे हैं. विक्की ने एक हाथ में केक का एक पीस पकड़ा हुआ है और दूसरे हाथ से कैटरीना को थाम रखा है. 

Vicky Kaushal and Katrina Kaif

इस दौरान कैटरीना और विक्की दोनों ही कैजुअल आउटफिट्स में नज़र आ रहे हैं. तस्वीर में कैटरीना कैफ ने क्लासिक ब्लू डेनिम जैकेट पहनी हुई है और वह हमेशा की तरह  सादगी में भी खूबसूरत लग रही हैं. वहीं, विक्की कौशल व्हाइट शर्ट में दिख रहे हैं. एक-दूसरे को गले लगाते हुए दोनों की आंखें बंद हैं और वे मुस्कुरा रहे हैं. बैकग्राउंड में बर्थडे बैलून्स और हैप्पी बर्थडे कैटरीना का बैनर लगा हुआ नजर आ रहा है.

Vicky Kaushal and Katrina Kaif

ये प्यारी सी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए एक्टर ने अपनी बीवी के लिए दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने लिखा, ‘जान का जन्मदिन’. विक्की का अपनी लेडी लव को बर्थडे विश करने का ये स्वीट और सिंपल अंदाज़ नेटीजन्स को खूब पसंद आ रहा है. फैंस उनकी इस पोस्ट पर प्यार लुटा रहे हैं और लगातार लाइक कमेंट करके एक्टर को बर्थडे विश कर रहे हैं.

Katrina Kaif

कैटरीना के देवर और विक्की के भाई सनी कौशल (Sunny Kaushal) ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक दिखाई है. उनकी इस पोस्ट को भी फैंस के बेशुमार प्यार मिल रहा है.

Share this article