Close

जैकलीन फर्नांडिस पहुंची महाकालेश्वर धाम, लिया बाबा का आशीर्वाद, नंदी हॉल में किया मेडिटेशन (Jacqueline Fernandez visited At Mahakaleshwar Dham, Seek Blessings and Perform Meditation In Nandi Hall)

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) कभी पर्सनल तो कभी प्रोफेशनल लाइफ की वजह से चर्चा में रहती हैं. हाल ही में जैकलीन ने उज्जैन के बाबा महाकालेश्वर धाम (Mahakaleshwar Dham) पहुंची. और अब एक्ट्रेस के मंदिर विजिट की तस्वीरें वायरल हो रही हैं.

Jacqueline Fernandez

बीते रविवार को एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस अपनी फैमिली के साथ मध्यप्रदेश, उज्जैन के महाकालेश्वर धाम पहुंची. एक्ट्रेस ने बाबा महाकालेश्वर धाम के दर्शन किए और बाबा का आशीर्वाद किया.

Jacqueline Fernandez

मंदिर विजिट के दौरान जैकलीन व्हाइट सूट पहने हुए बहुत ही सिंपल लुक में दिखाई दीं. पूजा के दौरान एक्ट्रेस ने अपने दुपट्टे को सिर पर ढका हुआ था. मंदिर के नंदी हॉल में बैठ शिव साधना की. चांदी द्वार से माथा टेक भगवान का आशीर्वाद लिया. बाबा की भक्ति में लीन एक्ट्रेस के फेस पर एक अलग ही ग्लो नजर आ रहा था.

Jacqueline Fernandez

एक्ट्रेस की मंदिर विजिट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस पूजा करते हुए, पूजा की थाली को टच करते हुए, प्रसाद ग्रहण करते हुए, पुजारी से तिलक लगाते हुए, गले में फूलों की माला डाले हुए और महाकाल के नाम की लाल रंग की चुनरी ओढ़े हुए दिखीं. लोगों के साथ फोटो क्लिक करवाते हुए नज़र आ रही हैं.

Jacqueline Fernandez

इस दौरान एक्ट्रेस चेहरे पर एक अलग ही खुशी देखने को मिली. फैंस एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं. फैंस जैकलीन की इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और उनकी सादगी की तारीफ कर रहे हैं.

Jacqueline Fernandez
Jacqueline Fernandez

Share this article