टीवी के पसंदीदा कपल माही विज और जय भंसाली एक-दूसरे के लिए बने हैं और वे हमेशा एक दूसरे के लिए खड़े रहते हैं. इस कपल की मुलाकात कॉमन फ्रेंड के घर पर हुई थी और इस तरह उनके बीच दोस्ती हो गई. फिर वे एक-दूसरे को डेट करने लगे और उन्होंने 2011 में चुपचाप शादी कर ली. हाल ही में माही और जय पैरेंट्स बने हैं और उनके घर बेटी हुई है, जिसका नाम तारा जय भानुशाली है. पैरेंट्स बनने के बाद जय व माही सांतवे आसमान पर हैं.

हालांकि जय व माही का रिलेशनशिप हमेशा स्ट्रॉन्ग रहा है और लेकिन उनके रिश्ते में भी मुश्किल घड़ी आई थी. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इस कपल ने प्यारी, शादी और पैरेंटहुड के बारे में बहुत-सी बातें बताईं. जब उनसे पूछा गया कि वे अपनी शादीशुदा जिंदगी में कौन-सी एक चीज़ बदलना चाहते हैं, तो जय ने कहा कि अभी हमारी शादी को बहुत समय नहीं बीता है. अभी को हमने बस शुरुआत की है. मुझे तो लगता है कि जब से तारा हमारी जिंदगी में आई है, हमारी जिंदगी शुरू हुई है. एक चीज जो मैं बदलना चाहता हूं वो यह है कि हमें बेबी और जल्दी प्लान करना चाहिए था.

माही भी जय की बात से सहमत हैं और उनका भी मानना है कि उन्हें बच्चा जल्दी प्लान करना चाहिए था. माही ने कहा, ” अब तारा हमारी जिंदगी में आ गई है और हमारी जिंदगी उसके आस-पास ही गुजरती है. मेरे पास और किसी भी चीज के लिए समय नहीं है. यहां तक कि अगर मैं किसी काम के लिए बाहर जाती हूं तो मुझे लगता है कि मैं कुछ मिस कर रही हूं इसलिए मैं जल्दी से जल्दी घर पहुंचना चाहती हूं.”

जय ने बताया कि माही जब मां बननेवाली थी, तभी से हमारे रिश्ते में काफी बदलाव आने लगा था. मैं माही की ज़्यादा रिस्पेक्ट करने लगा और जब वो आस-पास नहीं होती थी तो मैं उसे मिस करने लगा था. मैं उसकी ज़्यादा केयर करने लगा. प्रेग्नेंसी के दौरान माही को जिन परेशानियों का सामना करना पड़ा, उसके बाद मेरे दिल में उसके लिए इज्जत और बढ़ गई.

माही ने बताया कि जब पहली बार प्रेग्नेंसी का पता चला तो मैं रोने लगी और जय को तो विश्वास ही नहीं हुआ. इस न्यूज पर विश्वास करने में हमें समय लगा. मेरे लिए प्रेग्नेंसी के नौ महीने बहुत आसान थे, क्योंकि जय हमेशा मेरे साथ था. एक बार उस दौरान जय शूट के लिए मसूरी गया था तो मैं उसे मिस कर रही थी. आमतौर पर लड़के फ्रेंड्स के साथ पार्टी इत्यादि के लिए जाते हैं, लेकिन जय कहीं नहीं जाता था. उसने मेरे लिए सबकुछ छोड़ दिया था. नौ महीने जय ने मुझे 100% दिया. पिछले नौ सालों में जय ने जितनी अहमियत मुझे नहीं दी, उन नौ महीनों में उसकी भरपाई कर दी.

आपको बता दें कि इस कपल ने 2011 में बिना किसी को बताए शादी की और बाद में 2014 में ऑफिशियल मैरिज की. इन्होंने 2019 में शादी की नौंवी साहगिरह सेलिब्रेट की. शादी के बारे में बताते हुए जय ने कहा कि हमारी कोर्ट मैरिज हुई थी. हमने वेगस में व्हाइट वेडिंग की, क्योंकि माही व्हाइट ड्रेस में शादी करना चाहती थीं. इसी इंटरव्यू में माही ने यह भी बताया कि वे बहुत पोज़ेसिव वाइफ हैं, लेकिन उन्हें जय पर पूरा भरोसा है. वो मेरे बिना आधे घंटे से ज़्यादा नहीं रह सकता है, लेकिन मैं उसे लेकर इनसिक्योर नहीं हूं. मुझे पता है कि मेरा प्यार बहुत गहरा है.
