Close

यूएस-ईरान वार के बीच बुर्ज खलीफा में बन रहे घर का काम पूरा कराने के लिए दुबई जाएंगे राम कपूर, बोले- अब और देर नहीं कर सकता (Ram Kapoor Have To Return To Dubai Burj Khalifa Home Work Is Pending Amid Us Iran War)

टीवी एक्टर राम कपूर (Actor Ram Kapoor) का दुबई के बुर्ज खलीफा में घर बन रहा था, लेकिन अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते (Amid Us Iran War) उन्हें ये काम रोकना पड़ा. उन्हें ये काम जल्द पूरा करना है. क्योंकि घर का काम लटका हुआ है और पता नहीं हालात कब तक सुधरेंगे.

एक्टर राम कपूर ने ईटाइम्स' को दिए इंटरव्यू में कहा- मेरे पास कोई चॉइस नहीं है. लास्ट टाइम जब मैं दुबई गया था तो मैं वहां एक हफ्ते तक रुका था, लेकिन काम नहीं हुआ. सोचा था कि मुंबई वापिस जाकर स्थिति सामान्य होने का इंतजार करता. कुछ दिन बाद काम शुरू करूंगा. लेकिन हालात वैसे ही है. मेरा काम पेंडिंग है. और जिस तरह के हालात दिख रहे हैं, उसे देख कर लगता है कि जल्द सुधार होने वाला नहीं है.

और जिस तरह के हालात दिख रहे हैं, उसे देख कर लगता है कि जल्द सुधार होने वाला नहीं है. उल्टे हालत और बिगड़ते जा रहे ही हैं. ऐसा कई महीनों तक या फिर उससे भी ज्यादा वक्त तक चल सकता है. अगर ऐसा हुआ तो मैं और देर नहीं कर सकता. मुझे दुबई जाना ही होगा और अपना समय से पहले काम खत्म करना होगा. स्थितिया चाहे किसी भी हो.

राम ने ये भी कहा कि उनका बुर्ज खलीफ में घर है. उस घर में काम चल रहा है. मुझे घर में काम कराने की इजाजत मिल गई है. काम पूरा करने की एक डेडलाइन दी हैं उन्होंने पर अभी सब काल।रुका हुआ है. मैं उन लोगों से इस डेडलाइन को आगे बढ़ाने की गुजारिश कर सकता हूं लेकिन पता नहीं ये सब कब तक चलेगा.

मुझे पता है कि ये सामान्य स्थिति नहीं है, लेकिन मैं भी पैनिक नहीं हो रहा हूं. एक्टर ने ये भी बताया कि वे मंगलवार को अकेले दुबई जा रहे हैं. उनकी पत्नी गौतमी कपूर यहीं रहेंगी. इस बार 2 हफ्ते का प्लान है उनका दुबई में रुकने का.

Share this article