Close

सोशल मीडिया के शोर से परेशान हुईं सुशांत सिंह राजपूत की एक्स रिया चक्रवर्ती, लिया सोशल मीडिया से ब्रेक, मेंटल पीस और सुकून की तलाश में एक्ट्रेस (Sushant Singh Rajput’s Ex Rhea Chakraborty Announces Social Media Break: ‘Amid Constant Noise I’ve Been Missing Myself)

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की डेथ के बाद से ही उनकी एक्स गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Sushant Singh Rajput's Ex Rhea Chakraborty) लगातार विवादों में फंसी हैं, हालांकि हाल ही में उन्हें कोर्ट से थोड़ी राहत मिली है और उनके सारे फ्रीज बैंक एकाउंट्स को अनफ्रीज़ कर दिया गया है. इन सबके बीच रिया चक्रवर्ती ने एक बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का ऐलान (Rhea Chakraborty Announces Social Media Break) किया है. उनके इस ऐलान से फैंस हैरान हैं.

Rhea Chakraborty

रिया चक्रवर्ती इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर ही तस्वीरें, वीडियो और अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट्स शेयर करती रहती हैं.  लेकिन अब उन्होंने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का फैसला किया है. रिया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है और बताया है कि वो सोशल मीडिया के शोर शराबे से थक चुकी हैं और इससे कुछ समय के लिए दूर जा रही हैं, ताकि मेंटल पीस ढूंढ सकें. 

Rhea Chakraborty

रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है और लंबा चौड़ा नोट लिखा है. रिया ने लिखा है, "पिछले कुछ समय से मैं खुद को मिस कर रही हूं. लगातार शोर, स्क्रॉलिंग और हर चीज के साथ तालमेल बिठाना. ये सब उम्मीद से ज्यादा भारी लगने लगा है. मैं ऐसी जगह होना मिस कर रही हूं जहां मुझे उस पल को कैप्चर करने की फिक्र नहीं रहती थी. बस उस पल में मौजूद रहती थी."

Rhea Chakraborty

रिया ने आगे लिखा, "मैं शांति को मिस कर रही हूं. मैं बस होना मिस कर रही हूं. इसीलिए मैं अब थोड़ा ब्रेक ले रही हूं, ताकि थोड़ी धीमी हो सकूं, गहरी सांस ले सकूं और रियल चीजों से री-कनेक्ट कर सकूं. अभी के लिए, पोस्ट किए गए पलों के बजाय मैं मोमेंट में जीना चुन रही हूं. जल्द मिलेंगे. रिया."

Rhea Chakraborty

रिया की पोस्ट को देखकर फैंस हैरान हैं और जानना चाह रहे हैं कि उन्होंने ऐसा फैसला क्यों किया. कुछ फैंस उन्हें अपना ध्यान रखने को कह रहे हैं तो कुछ इसे डिजिटल डिटॉक्स बताकर रिया के फैसले को सपोर्ट कर रहे हैं. 

Share this article