ऐसा लगता है कि 12 दिसंबर की रात को लोग सालों तक याद रखेंगे. इस रात 1-2 नहीं, बल्कि 4 मशहूर हस्तियों की शादी हुई और उनमें से ही एक हैं कपिल शर्मा (Kapil Sharma). जाने-माने कॉमेडियन कपिल शर्मा ने 12 दिसंबर को अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड (Girlfriend) गिन्नी (Ginni) से जलंधर के फगवाड़ा में ब्याह रचाया, लेकिन अभी तक शादी (Wedding) के सेलिब्रेशन ख़त्म नहीं हुए हैं. हिंदू रीति से शादी करने के बाद कपिल ने सिख रीति-रिवाज के अनुसार भी शादी की. जिसके तहत कपिल व गिन्नी ने आनंद कारज सेरेमनी किया. जिसमें दोनों ने गुरुद्वारे में सात फेरे लिए. कपिल ने आनंद कारज सेरेमनी की पिक्चर शेयर किए हैं, जिनमें दोनों एक साथ बेहद सुंदर दिख रहे हैं. इस अवसर पर कपिल ने सफेद बंदगला की शेरवानी और गुलाबी पगड़ी पहन रखी थी. वहीं गिन्नी ने गोल्डन वर्क वाला गुलाबी लहंगा पहना था और सिर पर घूंघट डाल रख था. पिक्चर्स में गिन्नी बहुत सुंदर दिख रही हैं. गिन्नी ने हल्का मेकअप किया था, लेकिन हैवी ज्वेलरी डाल रखी थी. आप भी देखिए आनंद कारज सेरेमनी के पिक्स व वीडियोज़




https://www.instagram.com/p/BrVqxfiAQTP/
https://www.instagram.com/p/BrVLytRncSf/
