Close

Netflix के Whats Next इवेंट में शामिल कपिल शर्मा ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर ली चुटकी, बोले- 1-2 गैंगस्टर भी लगे हुए हैं (Kapil Sharma Takes A Dig At Netflixs Whats Next Event Lawrence Bishnoi Gangster Bhi Lage Hai)

अपनी दमदार कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीतने वाले कपिल शर्मा (Kapil Sharma) कभी-कभी हंसते-हंसते अपने दिल की बात भी पब्लिक के सामने कह देते हैं. कपिल शर्मा हाल ही में नेटफ्लिक्स के एक इवेंट 'व्हाट्स नेक्स्ट' (Netflixs Whats Next Event) में शामिल हुए थे , जहां पर कॉमेडियन ने अपने कॉमिक अंदाज में लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) पर तीखी चुटकी ली.

Kapil Sharma

टीवी की दुनिया के मोस्ट पॉपुलर कॉमेडियन कपिल शर्मा की दमदार कॉमेडी और स्पॉन्टेनियस ह्यूमर के लोग जबरदस्त फैन है. एक बार फिर से कपिल शर्मा ने इस बात को साबित कर दिया. मुंबई में हुए नेटफ्लिक्स के ‘व्हाट्स नेक्स्ट’ इवेंट में. इस इवेंट में कपिल ने ऐसी चुटकी ली. जिसे देखने के बाद लोग ये अनुमान लगा रहे है कि कॉमेडियन ने ये चुटकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर ली है. कपिल शर्मा की इस मजेदार चुटकी का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Kapil Sharma

इवेंट के दौरान नेटफ्लिक्स इंडिया की सीईओ मोनिका शेरगिल ने स्टेज पर आईं. और कपिल के साथ हुई पार्टनरशिप की दिल खोलकर प्रशंसा की. इसी बीच मोनिका ने मजाक करते हुए कहा- ‘हमारी नजर, इंडिया की नजर तो बहुत समय से आप पर है, कपिल… होपफुली 11 मुल्कों की पुलिस की नजर आप पर नहीं होनी चाहिए. ये सुनकर वहां उपस्थित सभी लोग हंस पड़े.

Kapil Sharma

कपिल शर्मा भी कहां चुप रहने वाले थे. उन्होंने अपने कॉमेडी स्टाइल में जवाब दिया- एक-दो मुल्कों के गैंगस्टर भी लगे हुए हैं आजकल.यह सुनते ही कुछ दर्शकों की हंसी छूट गई और कुछ हैरानी से देखने लगे. अगले ही पल कपिल को यह एहसास हुआ कि उनका ये डायलॉग संवेदनशील हो सकता है. मजाक में मीडिया से बोले- इस लाइन को काट दिया जाए. मगर तभी उन्हें याद आया कि ये इवेंट लाइव ब्रॉडकास्ट हो रहा है. जिसके बाद इवेंट का माहौल और ज्यादा मजेदार हो गया.

Kapil Sharma

कपिल का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है. फैंस इस वीडियो पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ ऐसे लोग हैं जो वीडियो को मस्ती और हंसी के रूप में देख रहे हैं. वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो लिख रहे हैं कि भाई तुम बिना वजह क्यों पंगा ले रहे हो?. दूसरे ने लिखा- क्यों अपनी मौत को बुला रहे हो. तीसरे ने तो लिखा- गैंगस्टर नहीं, तुम्हारे अपने ही लोग आतंकवादी हैं.

Share this article