Close

करण जौहर ने किया कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का ‘पेरेंटिंग के मैजिकल वर्ल्ड’ में वेलकम, कपल के घर बेबी बॉय आया (Karan Johar welcomes Katrina Kaif, Vicky Kaushal to ‘magical world of parenting’ as they get blessed with a baby boy)

बॉलीवुड के मोस्ट लवेबल कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल (Katrina Kaif And Vicky Kaushal) के घर पर बीते 7 नवंबर को खुशियों ने दस्तक दी. कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने फर्स्ट बेबी बॉय का वेलकम (Baby Boy Welcome) किया है. कपल ने अपने बेटे के बर्थ की गुड न्यूज को सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद से कपल को बधाई देने वाले सेलेब्स की बाढ़ आ गई है. फिल्म करण जौहर (Karan Johar) ने उन्हें बधाई दी है.

Karan Johar

बॉलीवुड के पावर कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर पर 7 नवंबर को बेटे का जन्म हुआ है. इसी के साथ कपल की लाइफ में एक नए चैप्टर की शुरुआत हो चुकी है. कपल ने सोशल मीडिया पर बेटे के आगमन की अनाउंसमेंट की. इसके तुरंत बाद से बॉलीवुड सेलेब्स ने कमेंट सेक्शन में बधाइयां देनी शुरू कर दी.

Vicky and Katrina Kaif

फिल्म मेकर करण जौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर विक्की और कैटरीना की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर के साथ करण ने बेटे के जन्म पर बधाई देते हुए लिखा है- इंडस्ट्री के बेहद प्यारे और वॉर्म कपल को बेबी बॉय के होने की बहुत-बहुत बधाई. ये सबसे अच्छी खबर है. आशीर्वाद उस ब्लेस्ड बेटे को… पेरेंटिंग के मैजिकल वर्ल्ड में आप दोनों का वेलकम है.

Vicky and Katrina Kaif

जैसे ही विक्की और कटरीना के अपने बेटे के आने की गुड न्यूज को सोशल मीडिया पर शेयर किया, इसके तुरंत बाद कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, करीना कपूर खान, परिणीति चोपड़ा सहित अनेक सेलेब्रिटीज ने उन्हें बधाइयां थी.

Vicky and Katrina Kaif

विक्की कौशल के पिता शाम कौशल ने भी सोशल मीडिया पर आभार व्यक्त करते हुए बेबी बॉय को 'भगवान का आशीर्वाद' बताया.

Vicky and Katrina Kaif

Share this article