टीवी शो 'कितनी मोहब्बत है' (Kitni Mohabbat hai) से नेम-फेम पानेवाली एक्ट्रेस कृतिका कामरा (Kritika Kamra) काफी समय से अपनी लव लाइफ (Kritika Kamra is in love) को लेकर सुर्खियों में हैं. कृतिका कामरा अपने से 7 साल बड़े क्रिकेट होस्ट और कंटेंट प्रोड्यूसर गौरव कपूर (Gaurav Kapur) को डेट कर रही हैं. पिछले साल दिसंबर में उन्होंने खुद अपने रिश्ते को इंस्टा ऑफिशियल किया था. और अब दोनों शादी (Kritika Kamra-Gaurav Kapur Wedding) के बंधन में बंधने जा रहे हैं. शादी के बाद वो बेहद प्राइवेट रिसेप्शन भी होस्ट करेंगे जिसका इनविटेशन भी सामने आ गया है.

हालांकि कपल ने खुद वेडिंग डेट अनाउंस नहीं की है, लेकिन पक्की खबर है कि कृतिका और गौरव कल यानी 11 मार्च को बेहद प्राइवेट सेरेमनी में क्लोज़ फ्रेंड्स और रिश्तेदारों के बीच शादी रचाने जा रहे हैं. कपल ने ग्रैंड वेडिंग की बजाय रजिस्टर्ड मैरेज चूज़ किया है, जो कल गौरव खन्ना के घर पर संपन्न होगा.

शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट करने की भी कपल की कोई प्लानिंग नहीं है. इसकी बजाय उन्होंने शादी के अगले दिन यानी 12 मार्च को इस स्पेशल मोमेंट को फ्रेंड्स के साथ सेलिब्रेट करने का फैसला किया है. 12 मार्च को कपल क्वर्की आफ्टर-पार्टी होस्ट करेगा, जिसका इनविटेशन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

उनका ये इनविटेशन आम इनविटेशन से जरा हटकर है, जिसके अनुसार 12 मार्च को एक स्टाइलिश आफ्टर पार्टी अरेंज की गई है. उनके इनविटेशन कार्ड में लिखा है, "हम अपनी वेडिंग आपके साथ सेलिब्रेट करना चाहते हैं. आराम से... कोई जल्दबाज़ी नहीं. जल्दी आइए और रात जब तक अलाऊ करे तब तक रहिए. कम ऑन गाइज़, डांस फ्लोर पर लगाना है. कोई फॉर्मल ड्रेस कोड नहीं, बस अपना बेस्ट मूड लाना. कृतिका और गौरव के साथ मिलकर जश्न मनाएं, क्योंकि लव बर्ड्स अब ऑफिशियली एक हो चुके हैं."

खबरों के अनुसार ये आफ्टर पार्टी मुम्बई के किसी लक्ज़री वेन्यू पर होगी. Jazz lounge थीम, सॉफ्ट लाइट्स और सॉफ्ट म्यूजिक भरी इस शानदार शाम में फ़िल्म, टीवी और स्पोर्ट्स वर्ल्ड के लोग शामिल होंगे.

बता दें कि कृतिका इससे पहले करण कुंद्रा (Karan Kundra) को डेट कर चुकी हैं. दोनों ने साथ में शो 'कितनी मोहब्बत' में काम किया था. इस शो में उनकी जोड़ी बहुत पसंद की गई थी, जिसके बाद रियल लाइफ में भी दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे थे. काफी समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था. वहीं 44 साल के गौरव की बात करें तो उन्होंने 2014 में मॉडल कीरत भट्ट से शादी की थी, लेकिन 2021 में दोनों का तलाक हो गया, जिसके बाद वो लंबे समय से कृतिका संग रिलेशनशिप में हैं.
