Close

तीसरी बार मां बनने वाली हैं करीना कपूर? एक्ट्रेस के बारे में फैली इस खबर से बढ़ा सोशल मीडिया का पारा, जानें इस खबर का सच (Kareena Kapoor Khan Is Pregnant For The Third Time? Know The Truth)

बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर (Kareena Kapoor Khan) खान से जुड़ी एक खबर आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल रही है. खबर ये है कि करीना कपूर खान तीसरी बार मां बनने वाली हैं (Kareena Kapoor Is Pregnant For The Third Time?). ये खबर है या फेक न्यूज, अभी तक इसका पता नहीं चला है,लेकिन फैंस इस खबर पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं.

Kareena Kapoor Khan

करीना कपूर खान प्रोफेशनल लाइफ में जितनी सक्सेसफुल एक्ट्रेस है, पर्सनल लाइफ में उतनी हो अच्छी वाइफ और दो प्यारे-प्यारे बच्चों तैमूर अली खान और जेह अली खान की मम्मी भी हैं. काफी बिजी शेड्यूल होने के बाद भी करीना कपूर अपने दोनों बच्चों परवरिश अच्छे तरीके से कर रही है. हाल हो में इंटरनेट पर करीना कपूर के बारे में ये खबर सुनने में आ रही है कि करीना कपूर तीसरी बार मां बनने वाली हैं और सैफ अली खान पांचवीं बार पापा बनने वाले हैं.

Kareena Kapoor Khan

असल में बात ये है कि पिछले दिनों करीना कपूर अपने हसबैंड सैफ अली खान के साथ एक पब्लिक इवेंट में शामिल हुईं थीं. इस मौके पर स्टार कपल ने पैपराजी को जमकर पोज दिए. बस उसके बाद से ही ये अफवाह उड़ने लगी है कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं.

Kareena Kapoor Khan

ऐसा भी सुनने में आ रहा है कि करीना कपूर और सैफ अली खान इस गुड न्यूज पब्लिकली बाहर आने नहीं देना चाहते. इस कारण से कपूर और खान फैमिली भी इस खबर को छिपाकर रख रही है. अभी तक इस खबर पर स्टार कपल और उनकी फैमिली की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

Kareena Kapoor Khan

जैसे ही ये खबर मीडिया में फैली तो इंटरनेट पर हलचल होने लगी. तीसरी बार करीना कपूर की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स थोड़ा हैरान हुए. वहीं कुछ फैंस ऐसे भी हैं जो एक्ट्रेस को इस खबर से खुश हैं. और उन्हें बधाई दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- क्या कपल को क्रिकेट टीम बनानी है. दूसरे यूजर ने लिखा-'शायद उन्हें बेटी चाहिए. तीसरे यूजर ने लिखा- बेटी चाहिए.. लेकिन इस बार भी बेटा ही होगा तो?..

Share this article