Close

एक महीने का हुआ करिश्मा तन्ना का बेटा, एक्ट्रेस ने खास अंदाज में सेलिब्रेट किया अपने लाडले का वन मंथ बर्थडे, दिखाई बेटे की झलक (Karishma Tanna’s baby boy turns one month, Actress celebrates One Month Birthday of his little Prince, Shares glimpses)

टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) और उनके पति वरुण बंगेरा (Varun Bangera) ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बेटे (Karishma Tanna’s baby boy) को वेलकम किया था. 29 जुलाई के दिन उनके घर खुशियां आई थीं और फिलहाल करिश्मा मां बनकर बेहद खुश हैं और अपने लाइफ का बेस्ट फेज़ एन्जॉय कर रही हैं. करिश्मा ने डिलीवरी के कुछ दिन बाद ही अपना फिटनेस रूटीन शुरू कर दिया है और अपना पोस्ट डिलीवरी रूटीन भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं.

Karishma Tanna's baby boy

करिश्मा का लाडला अब एक महीने (Karishma Tanna’s baby boy turns one month) का हो चुका है. 29 अगस्त को बेटे के जन्म को एक महीना पूरा  हो गया और इस स्पेशल डे को करिश्मा तन्ना और उनके पति ने खास अंदाज़ में सेलिब्रेट (Karishma Tanna celebrates baby boy turns one month birthday) किया.

Karishma Tanna's baby boy

करिश्मा ने बेटे के वन मंथ बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें तो नहीं शेयर की हैं, लेकिन सेलिब्रेशन की झलक अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जरूर शेयर की है और अपने बेबी बॉय को वन मंथ बर्थडे विश किया है. एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक दिल को छू लेनेवाली तस्वीर शेयर की. साथ ही पहली बार अपने बेबी बॉय की झलक भी दिखाई. करिश्मा ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें उनका लाडला, वो और उनके पति 1 नम्बर की बर्थडे कैंडल थामे हुए हैं और कैप्शन में करिश्मा ने लिखा है, ‘हैप्पी वन मंथ’. इसके साथ ही उन्होंने हार्ट इमोजी पोस्ट करके अपने लाडले पर प्यार भी लुटाया.

Karishma Tanna

करिश्मा ने अब तक न बेटे का फेस रिवील किया है और न ही उसका नाम अनाउंस किया है. बेटे के वन मंथ बर्थडे सेलिब्रेशन से भी उन्होंने सिर्फ बेटे के नन्हें हाथ की झलक दिखाई है. लेकिन फैंस इतनी सी झलक से ही खुश हो गए हैं. फैंस और सेलेब्स दिव्यांका के बच्चों को 2 महीने का होने पर बधाई दे रहे हैं. अब सभी को बेबीज के फेस रिवील और नाम के रिवील होने का इंतजार है.

Karishma Tanna

बता दें कि करिश्मा ने वरुण ने बंगेरा संग 2022 में मुंबई में शादी रचाई थी. शादी के चार साल बाद 42 की उम्र में वो मां बनी हैं और मदरहुड जर्नी के हर मोमेंट को एन्जॉय कर रही हैं.

Share this article