Close

मां बनने वाली हैं 40 वर्षीय कश्मीरा ईरानी, एक्ट्रेस ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज (Kashmira Irani Announce Pregnancy At 40 Become Mother Share Photo)

फिल्म और टीवी पर अपनी पहचान बना चुकी एक्ट्रेस कश्मीरा ईरानी (Kashmira Irani) ने अपने फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की है. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कश्मीरा ईरानी ने बताया कि वे जल्द ही मां बनने (Soon To Be Mom) वाली हैं. इस गुड न्यूज की अनाउंसमेंट करने के बाद से फैंस उन्हें विश कर रहे हैं.

Kashmira Irani

कश्मीरा ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है. इस फोटो में दो नारियल रखे हुए दिखाई दे रहे हैं. एक नारियल के ऊपर पिंक कलर की कैप रखी है, जिस पर मॉम लिखा है. दूसरे के ऊपर ब्लू कलर की कैप रखी है. जिस पर डैड लिखा. दोनों नारियलों पर भी बॉय और गर्ल वाला सनग्लास रखा है.

Kashmira Irani

इस क्यूट फोटो को शेयर करते हुए कश्मीरा ने कैप्शन में लिखा- करेंट स्टेटस’. साथ में एक्ट्रेस ने #जल्द ही आने वाला है लिखा. जैसे ही कश्मीरा ने इस पोस्ट को शेयर किया उनके टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्त और कलीग्स उन्हें बधाइयां देने लगे.

Kashmira Irani

गौहर खान ने कमेंट करते हुए लिखा- बहुत-बहुत बधाई. भगवान आपको हमेशा खुश रखे. रिद्धिमा पंडित ने कश्मीरा ईरानी को हार्ट वाले इमोजी सेंड किए है. फैंस भी कपल को पैरेंट्स बनने की बधाइयां दे रहे हैं.

Kashmira Irani

बता दें कि साल 2024 में कश्मीरा ने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड अक्षत सक्सेना संग शादी रचाई. और अब शादी के 2 साल कपल अपने पहले बच्चे का वेलकम करने जा रहे है.

Share this article