Close

कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की ऐसी पिक्चर्स जिसे देखते रह जाएंगे आप! (Katrina Kaif Shared The Second Picture On Instagram)

katrina kaif

फेसबुक के बाद अब कैटरीना कैफ इंस्टाग्राम पर भी आ गई हैं. पहले कैटरीना सोशल मीडिया से दूर ही रहती थीं, लेकिन पिछले साल फेसबुक पर आने के बाद अब उन्होंने बाक़ी सेलेब्स की तरह इंस्टाग्राम पर भी एेक्टिव रहने का मन बना लिया है. कैटरीना ने जो पहली पिक्चर शेयर की थी वो काफ़ी क्यूट थी. लेकिन अब उन्होंने जो दूसरी पिक्चर शेयर की है, उसमें उनकी ख़ूबसूरती को आप देखते रह जाएंगे. कैटरीना सिर और बॉडी पर तौलिया लपेटे हुए काफ़ी हॉट लग रही हैं. एक टॉवेल सीरिज़ के लिए उन्होंने ये फोटोशूट करवाया है. यह पिक्चर हॉलीवुड के फेमस फोटोग्राफर मारिओ टेस्टिनो ने खींची है. मारिओ टॉवल सीरीज़ के लिए ये फोटोशूट किया गया है, जिसके लिए कई हॉलीवुड ऐक्ट्रेस पोज़ दे चुकी हैं. कैटरीना कैफ पहली बॉलीवुड ऐक्ट्रेस हैं, जो इस सीरीज़ का हिस्सा बनी हैं. देखें तस्वीर.

https://www.instagram.com/p/BTazS48Aw3Z/?taken-by=katrinakaif

https://www.instagram.com/p/BTYiM4vAnNx/?taken-by=katrinakaif

इसे भी पढ़ें: रिलीज़ हो गई बाहुबली 2: द कंक्लूजन, कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? मिल गया इसका जवाब

Share this article