16 जुलाई को बॉलीवुड की जानी-मानी हीरोइन कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का जन्मदिन (Birthday) है. 36 साल की होने जा रही कैटरीना कैफ अपने जन्मदिन के मौके पर अक्सर शूट में व्यस्त रहती हैं. लेकिन इस बार कैटरीना ने अपने जन्मदिन के लिए कुछ खास प्लान्स (Special Plans) बनाए हैं. कैटरीना कैफ अपना बर्थडे दोस्तों के संग मनाना चाहती हैं. जन्मदिन को लेकर उनकी क्या योजनाएं हैं इस बारे में पूछने पर कैटरीना ने कहा, “कुछ दिनों का ब्रेक लेकर अपनी बहनों और दोस्तों के संग कहीं बाहर जाने की योजना है और किसी अच्छी जगह जाकर बस मौज-मस्ती करना चाहती हूं.”

करियर के हिसाब से कैटरीना कैफ के लिए यह साल बहुत खास रहा है. फिल्म ‘भारत’ में उनके प्रदर्शन के लिए सराहा जा रहा है. उनकी एक्टिंग से लेकर उनके द्वारा फिल्म में बोली गई शुद्ध हिंदी और डाय्लोग्स को फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया. हम आपको बता दे कि कैटरीना कैफ उन अभिनेत्रियों में से हैं जिन्हें दुनियाभर में लोग प्यार करते हैं. इस अभिनेत्री के बहुत ही कम समय में सोशल मीडिया पर काफी अच्छी फैन फ़ॉलोइंग है.


यह अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस से जुडी रहती हैं. हालांकि कई सुपरहिट देने के बाद भी कैटरीना को एक और ऐसा किरदार निभाने का इंतजार है जो उन्हें एक कलाकार के रूप में और विकसित होने का मौका दे. उनकी आगामी फिल्म सूर्यवंशी की बात करें तो इस फिल्म में वे रवीना टंडन के फेमस गाने टिप-टिप बरसा पानी को अक्षय कुमार के साथ रिक्रिएट करती हुई नजर आएंगी. यह फिल्म 27 मार्च 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है.
