Close

‘अपने काम से काम रखें, भारत को आदेश न दें’ कमल हासन ने डोनाल्ड ट्रम्प के नाम लिखा  पत्र, अमेरिका को उसकी हरकतों के लिए कायदे से लताड़ा (‘Mind your own business’ Kamal Haasan hit out at US President Donald Trump, Writes open letter- ‘India does not take instructions from foreign governments’)

भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने को लेकर चल रहे विवाद के बीच एक्टर पॉलिटिशियन कमल हासन (Kamal Haasan) ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) को खुला पत्र लिखकर कायदे से लताड़ा है. उन्होंने अमेरिका को करारा (Kamal Haasan hit out at US President Donald Trump) जवाब देते हुए अपने काम से काम रखने की सख्त हिदायत दी है. कमल हासन ने बात तब कही है, जब अमेरिका द्वारा शुक्रवार को भारतीय रिफाइनरियों को कहा गया कि रूस से तेल खरीदने की केवल 30 दिन की छूट है. 

Kamal Haasan

यूएस-इजरायल और ईरान (US, Israel attack Iran) के बीच चल रहे वॉर से पूरी दुनिया में तनाव और टेंशन का माहौल है. इस वॉर के कारण इस क्षेत्र में कई तेल और गैस फील्ड बंद हो गए हैं, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ग्लोबल एनर्जी के संकट में होने की आशंका के कारण तेल बाजार में काफी दबाव है. तेल की कीमतें आसमान छू गई हैं. इस बीच अमेरिका ने भारत की तेल रिफाइनरियों को रूस से तेल खरीद जारी रखने के लिए 30 दिनों की अस्थायी छूट दी है. बता दें, अमेरिका लंबे समय से रूस पर बैन के चलते देशों को रूसी तेल खरीदने से बैन करता रहा है. भारत रूस से सस्ता तेल खरीदता रहा है. इसी मुद्दे पर अमेरिका की छूट और शर्तों को लेकर लोगों में गुस्सा है.

Kamal Haasan

कमल हासन ने अब इसके खिलाफ आवाज़ उठाई है. उन्होंने शनिवार शाम को अपने ट्विटर अकाउंट पर डोनाल्ड ट्रम्प को एक खुला लेटर लिखकर उन्हें करारा जवाब दिया है. कमल हासन ने लिखा, "अमेरिका के राष्ट्रपति के नाम पत्र, प्रिय राष्ट्रपति महोदय, हम भारत के नागरिक एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र के निवासी हैं. हम अब दूर-दराज़ बैठे विदेशी देशों से आदेश नहीं लेते. कृपया अपने काम से काम रखें. संप्रभु देशों के बीच आपसी सम्मान ही स्थायी वैश्विक शांति की असली नींव है."

Kamal Haasan

पत्र के अंत में कमल हासन ने अमेरिका को शुभकामनाएं भी दीं. उन्होंने लिखा, "हम आपके देश और वहां की अवाम के लिए शांति और समृद्धि की कामना करते हैं. नीचे अपने हस्ताक्षर करते हुए वे लिखते हैं, "कमल हासन – एक गौरवान्वित भारतीय नागरिक, संस्थापक, मक्कल नीधी मय्यम."

Kamal Haasan

कमल हासन का ये लेटर अब तेज़ी से वायरल हो रहा है. उन्होंने जिस तरह कड़े शब्दों में अमेरिका को लताड़ा है, उससे हर भारतीय को खुशी और गर्व महसूस कर रहा है और कमल हासन की पीठ थपथपा रहा है.

Share this article