Close

Kritika Kamra-Gaurav Kapur Wedding: ‘कितनी मोहब्बत है’ फेम कृतिका कामरा 11 मार्च को रचाएंगी शादी, फैमिली और करीबियों के बीच करेंगी कोर्ट मैरेज (Kritika Kamra-Gaurav Kapur Wedding: Couple set to tie the knot in intimate court marriage on 11th March)

टीवी शो 'कितनी मोहब्बत है' (Kitni Mohabbat hai) से नेम-फेम पानेवाली एक्ट्रेस कृतिका कामरा (Kritika Kamra) काफी समय से रियल लाइफ में भी मोहब्बत (Kritika Kamra is in love) में गिरफ्तार हो चुकी हैं. कृतिका कामरा अपने से 7 साल बड़े क्रिकेट होस्ट और कंटेंट प्रोड्यूसर गौरव कपूर (Gaurav Kapur) को डेट कर रही हैं और उन्होंने पिछले साल दिसंबर में  खुद सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था. इसके बाद से अटकलें लगाई जा रही थीं कि दोनों इसी साल शादी (Kritika Kamra-Gaurav Kapur Wedding) के बंधन में बंध सकते हैं और लीजिए अब उनकी शादी की डेट (Kamra-Gaurav Kapur Wedding date) भी सामने आ गई है. 

Kritika Kamra-Gaurav Kapur Wedding

कृतिका कामरा और गौरव कपूर (Kritika Kamra-Gaurav Kapur) इसी साल मार्च में शादी के बंधन में बंधेंगे. कपल ने पहले ही फैसला किया था कि किसी ग्रैंड डेस्टिनेशन वेडिंग के बजाय वो सिंपल तरीके से मुंबई में शादी रचाएंगे, ताकि दोनों के परिवारों और करीबी लोग शामिल हो सकें. इसके बाद इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए वो मुंबई में एक खास रिसेप्शन रखेंगे.

Kritika Kamra-Gaurav Kapur

तो अपने इस फैसले पर कायम रहते हुए कपल ने 11 मार्च को कोर्ट मैरिज करने का फैसला किया है. उनके एक करीबी ने बताया कि दोनों ही बेहद इंटिमेट वेडिंग चाहते थे, इसलिए उन्होंने ये फैसला किया. उनकी इस शादी में फैमिली और करीबी शामिल होंगे. इसके बाद 12 मार्च को वो कुछ खास लोगों के लिए एक पार्टी होस्ट करेंगे, जो उनकी पर्सनालिटी के हिसाब से क्यूरेटेड और एलिगेंट सेलिब्रेशन होगा.  हालांकि कपल की ओर से अब तक शादी की डेट को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार शादी की खबर पक्की है.

Kritika Kamra-Gaurav Kapur Wedding

बता दें कि कृतिका इससे पहले करण कुंद्रा (Karan Kundra) को डेट कर चुकी हैं. दोनों ने साथ में शो 'कितनी मोहब्बत' में काम किया था. इस शो में उनकी जोड़ी बहुत पसंद की गई थी, जिसके बाद रियल लाइफ में भी दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे थे. काफी समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था. वहीं 44 साल के गौरव की बात करें तो उन्होंने 2014 में मॉडल कीरत भट्ट से शादी की थी, लेकिन 2021 में दोनों का तलाक हो गया, जिसके बाद अब वो कृतिका संग रिलेशनशिप में हैं.

Kritika Kamra-Gaurav Kapur Wedding

Share this article