इंडस्ट्री के वेटरन स्क्रीन राइटर सलीम खान (Industry Veteran Screen Writer Salim Khan) को हेल्थ के बारे एक नया अपडेट आया है. अपडेट ये है कि सलीम खान के परिवार (Salim Khan's Family) ने अस्पताल से दिग्गज स्क्रीन राइटर सलीम जी हेल्थ के बारे में कोई भी नई अपडेट रिलीज़ न करने की मांग की है. सलीम खान को अस्पताल में भर्ती करने के बाद उनसे जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर की अपडेट मिल रही थी. लेकिन अब परिवार की रिक्वेस्ट पर हेल्थ अपडेट रिलीज नहीं किया जाएगा.

बॉलीवुड के दबंग स्टार यानी सलमान खान के पिता और दिग्गज लेखक सलीम खान पिछले 3 दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती है. सलीम खान की हेल्थ के बारे लगातार अपडेट्स मीडिया में आ रहे थे. लीलावती अस्पताल के डॉक्टर्स ने अपने आखिरी बयान ये कहा था कि सलीम खान की तबीयत स्थिर है. लेकिन मीडिया में सलीम खान की तबियत के बारे नई नई बातें सामने आईं हैं.

इन सबके बीच एक और बड़ी खबर आ रही है कि सलमान खान और उनकी परिवार ने अस्पताल से अपने पापा सलीम खान की हेल्थ अपडेट को पब्लिकली ओपन न करने की मांग की है. खान परिवार के करीबी सूत्र ने मीडिया को बताया है कि हेल्थ एक निजी मामला है. इसलिए अब इस बारे में कोई भी अपडेट नहीं दिया जाएगा. सब बातें सिर्फ फैमिली के बीच रहनी चाहिए.

सूत्र का कहना है कि सलमान और उनकी फैमिली लीलावती अस्पताल के डॉक्टर उनके पिता के बारे में इस तरह सार्वजनिक बयान देने से नाराज थे. क्योंकि खान परिवार नहीं चाहता कि सलीम साहब की सेहत को लेकर अनावश्यक अफवाहें फैलें या मीडिया में ज्यादा चर्चा हो. वे बस शांति से इलाज और रिकवरी पर ध्यान देना चाहते हैं.

इसलिए उन्होंने अस्पताल के प्रशासन से साफ कह दिया है कि आगे से सलीम साहब की सेहत के बारे में कोई जानकारी बाहर नहीं दी जाए. हालांकि लीलावती अस्पताल आमतौर फेमस सेलिब्रेटी मरीजों की सेहत के अपडेट्स इस तरह से देते रहते हैं. लेकिन खान परिवार की बात मानते हुए इस बार लीलावती अस्पताल प्राइवेसी बनाए रखने के लिए मान गया है.
