Close

मामी सुनीता आहूजा के घर पर टीना-यश के साथ कृष्णा अभिषेक और आरती सिंह ने सेलिब्रेट की राखी, सेलिब्रेशन में नजर नहीं आए गोविंदा (Krushna Abhishek and Aarti Singh celebrate Rakhi at mami Sunita Ahuja’s home with Tina and Yash, Govinda is missing from the celebrations)

गोविंदा और सुनीता आहूजा (Govinda And Ssunita Ahuja) की अनबन के बीच उनके दोनों बच्चे टीना और यशवर्धन (Tine Ahuja and Yashvardhan) ने अपने कजिन कृष्णा अभिषेक और आरती सिंह के साथ (Cousin Krushna Abhishek And Arti Singh)रक्षा बंधन सेलिब्रेट किया. काफी समय बाद पूरी फैमिली एक साथ नजर आई लेकिन इन तस्वीरों में गोविंदा गायब नजर आए.

Krushna Abhishek and Aarti Singh

टीना आहूजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैमिली संग रक्षा बंधन सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो की सीरीज शेयर की हैं. इन तस्वीरों और वीडियो में उनकी मम्मी सुनीता आहूजा, भाई यशवर्धन, कजिन कृष्णा अभिषेक और आरती सिंह मस्ती करते हुए रक्षा बंधन सेलिब्रिट कर रहे हैं. इन तस्वीरों और वीडियो को शेयर करते हुए टीना ने लिखा – हमारी वाली राखी सेलिब्रेशन #latergram #rakhi.

Krushna Abhishek and Aarti Singh

इन तस्वीरों और वीडियो में टीना पहले अपने भाई यशवर्धन को राखी बांधती है. फिर वे कजिन कृष्णा अभिषेक को राखी बांधती है. फिर आरती प कृष्णा और यश को राखी बांधती है. राखी के इस मौके पर पूरा परिवार एक साथ मिलकर मस्ती करते हुए रियूनियन हुआ है.

Krushna Abhishek and Aarti Singh

फेस्टिवल की इन तस्वीरों में टीना येलो कलर के आउटफिट और यशवर्धन रेड कलर के एथनिक आउटफिट में नजर आ रहे हैं. सुनीता आहूजा व्हाइट ड्रेस पहने हुए दिखाई दे रही हैं.

Krushna Abhishek and Aarti Singh

जबकि कृष्णा अभिषेक और आरती भी इन फैमिली फोटोज में कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं. सब लोग मस्ती करते हुए फेस्टिवल मोड में लग रहे हैं. इन तस्वीरों में अभिनेता गोविंदा कहीं भी दिखाई नहीं दिए.

Krushna Abhishek and Aarti Singh

बता दें कि ये फैमिली रियूनियन गोविंदा और सुनीता की अनबन के बीच हो रहा है. हाल ही में गोविंदा और सुनीता आहूजा अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े विवादों और कुछ सार्वजनिक बयानों की वजह से चर्चा में रहे.

Share this article