Close

‘आप मुस्लिम हो या चावल के लिए कन्वर्टेड?सोशल मीडिया यूजर के ये सवाल पूछने पर भड़की कुनिका सदानंद, एक्ट्रेस ने दिया मुंह तोड़ जवाब (Kunickaa Sadanand Epic Reply Trolls For Asking Are You Muslim Or Ricebag Convert?)

कभी अपनी एक्टिंग तो कभी बेबाक बयानों से चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) एक बार फिर से इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. हाल में एक सोशल मीडिया यूजर ने एक्ट्रेस से ऐसा सवाल पूछा, जिसे सुनकर कुनिका सदानंद का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया. गुस्साई एक्ट्रेस ने यूजर को ऐसा करारा दिया कि यूजर की बोलती ही बंद हो गई.

कुनिका सदानंद से जानें बॉलीवुड से जुड़े और भी अनकहे सच. पूरे पॉडकास्ट को सुनने के लिए क्लिक करें नीचे दिए गए मेरी सहेली के इस पॉडकास्ट लिंक पर -

Kunickaa Sadanand

फेमस एक्ट्रेस कुनिका सदानंद जितना अपनी शानदार एक्टिव से दर्शकों के दिल पर राज करती हैं उतना ही अपने बेबाक बयानों से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. कुनिका भी लाइम लाइट में रहने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं. असल में बात यह है कि एक्स (पुराना ट्विटर) पर एक यूजर ने सवाल पूछा कि क्या वे मुस्लिम हैं या फिर राइस बैग कन्वर्टेड हैं? इस सवाल को देख कर कुनिका सदानंद को बहुत ज़ोर का गुस्सा आ गया. और उन्होंने भी ट्रोलर को करारा जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.

Kunickaa Sadanand

अपने विचारों को बड़ी बेबाकी से यूजर्स और दर्शकों के सामने रखने वाली कुनिका से एक यूजर ने जब ये प्रश्न पूछा - आप मुस्लिम हो या राइस बैग कन्वर्टेड?. इस सवाल को देखते ही पहले तो कुनिका भड़क उठीं. फिर थोड़ा शांत होकर बोलीं - क्या करोगे जान कर? चलो फिर भी मैं बताती हूं. मैं एक भारतीय हूं जो लोकतंत्र और पंथ निरपेक्षता में विश्वास रखती हूं, बचपन से ही मेरे अंदर देशभक्ति है, मेरे पिता एक इंडियन एयरफोर्स ऑफिसर थे, एक फाइटर पायलट जिन्होंने अपने देश के लिए 3 जंग लड़ी हैं और एयर मार्शल के तौर पर रिटायर हुए. चलो अब आप अपना बताओ, 2 रुपये के ट्रोलर, देश द्रोही और अनपढ़ अंधभक्त.

Kunickaa Sadanand

जानकारी के लिए बता दें कि कुनिका सदानंद को बिग बॉस 19 में देखा गया था. बिग बॉस के घर में रहते हुए कुनिका ने खूब सुर्खियां बटोर. इस रियलिटी शो के अलावा कुनिका सदानंद कई टीवी शोज और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.

Share this article