Close

Lock Upp Season 2 Winner: श्रेया कालरा ने जीती लॉक अप 2 की ट्रॉफी, शिवांगी जोशी को 7 वोटों से हराकर बनीं विनर, जीती 1 करोड़ की प्राइज मनी (Lock Upp Season 2 Winner: Shreya Kalra wins the show, beats  Shivangi Joshi by 7 votes, takes home Rs 1 crore)

लॉक अप सीजन 2 (Lock Upp Season 2) को फाइनली विनर (Lock Upp Season 2 Winner) मिल गया. हफ़्तों चले हाई वोल्टेज ड्रामा, नोंकझोंक और इमोशनल उतार चढ़ाव के बाद आखिरकार ‘लॉक अप’ सीजन 2 को अपना विजेता मिल गया है. श्रेया कालरा (Shreya Kalra) ने इस सीजन की ट्रॉफी (Shreya Kalra wins the show) अपने नाम कर ली है और 1 करोड़ की प्राइज मनी जीत ली है, जबकि शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) सेकंड रनर अप रहीं. वो सिर्फ 7 वोटों से विनर की ट्रॉफी जीतने से चूक गईं.

 Shreya Kalra

करीब डेढ़ महीने तक चले लॉक अप सीजन 2 में टोटल 15 कंटेस्टेंट थे. एक के बाद एक कंटेस्टेंट बाहर होते चले गए. आखिरकार लॉक अप सीजन 2 के ग्रैंड फिनाले में टॉप पांच कंटेस्टेंट बचे थे, जिसमें श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी, राम कपूर (Ram Kapoor), योगेश रावत (Yogesh Rawat) और शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) थे. लेकिन फाइनली इसका जीत का खिताब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा ने अपने नाम कर लिया. चमचमाती ट्रॉफी के साथ उन्होंने 1 करोड़ रुपये की रकम भी जीती. श्रेया को 23 वोट्स मिले तो वहीं शिवांगी तो 16 वोटों से संतुष्टि करनी पड़ी. इसलिए शिवांगी 7 वोट से हार गईं.

 Shreya Kalra

काफी समय से सोशल मीडिया पर ये खबर वायरल हो रही थी कि शिवांगी जोशी ने Lock Upp Season 2 को जीत लिया है. यहीं नहीं शिवांगी जोशी की एक तस्वीर भी ट्रॉफी के साथ वायरल हो रही थी। लेकिन जैसे ही लॉक अप सीजन 2 का फिनाले हुआ, हर चीज बदल गई. 

 Shreya Kalra

फ़राह खान (Farah Khan) और रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) द्वारा होस्ट किए गए रियालटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ ने अपने प्रीमियर डे से ही दर्शकों के बीच शो को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी थी. इस शो में  टीवी वर्ल्ड से लेकर अन्य फील्ड से जुड़े पॉपुलर सेलेब्स शामिल हुए. ये शो इसलिए भी सुर्खियों में बना रहा, क्योंकि इस शो में हर एक कंटेस्टेंट ने अपना-अपना ऐसा सीक्रेट रिवील किया है, जिसकी चर्चा काफी दिनों तक रही. 

 Shreya Kalra

लेकिन इन सब कंटेस्टेंट के बीच मध्यप्रदेश के इंदौर की रहनेवाली  सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस श्रेया कालरा शुरू से जनता की फेवरेट रहीं. उन्होंने पूरे सीजन में दर्शकों को भरपूर एंटरटेन किया. आकांक्षा चमोला से लेकर राम कपूर तक सभी उनकी तारीफ करते हुए नजर आए. वहीं शो में आने वाले गेस्ट ने भी उनकी जमकर तारीफ की. 

 Shreya Kalra

Pic Courtesy: Netflix India, Instagram

Share this article